हर्रई में निकाली कावड़ यात्रा, 7 शिव मंदिरों में किया जलाभिषेक; सुंदरकांड पाठ से गूंजा मंदिर
छिंदवाड़ा/ हर्रई यशो :- नगर में सावन माह के अवसर पर धार्मिक आस्था और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। नगर के गांधी चौक छोटी बाजार स्थित श्री पिंजड़ा वाले हनुमान मंदिर में महिला रामायण मंडल की सदस्यों ने 24 अगस्त को कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा के दौरान नगर के सात शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया तथा पूजन-अर्चन और आरती की गई।

कावड़ यात्रा के समापन के बाद महिला मंडल द्वारा श्री पिंजड़ा वाले हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजन, हवन और आरती के बाद महिलाओं ने भगवान के भजन गाए तथा सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इस धार्मिक आयोजन में श्रीमती उषा सोनी, श्यामा बाई दुबे, उर्मिला तिवारी, आरती नेमा, शैल कुमारी गुप्ता, किरण गुप्ता, शकुन गुप्ता, ग्यारसी बाई गुप्ता, पुष्पा सोनी, वंदना गुप्ता, रीना साहू, सुनीता ठाकुर, ज्योति नेमा, ममता नेमा, मंजू चौरसिया, अनीता चौरसिया, लक्ष्मी सोनी सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
श्री राम जानकी मंदिर में हुआ अखंड रामायण पाठ
नगर के श्री राम जानकी मंदिर में भी महिला रामायण मंडल द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माता-बहनों ने श्रद्धापूर्वक रामायण पाठ में सहभागिता की। पंडित मनोज कुमार शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजन, आरती एवं स्थापना कराई गई। यजमान के रूप में कोढ़ी लाल नाथ ने पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौकसे सहित रविंद्र गुप्ता, विनय साहू, हरिओम नेमा, भूषण चौरसिया, कोढ़ी लाल नाथ, प्रिंस पटवा, गौरीशंकर गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, गुरु पटवा, अजय गुप्ता, नीलेश साहू सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।
धार्मिक आयोजनों के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। महिला श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
यह भी पढ़ें:-
सिवनी सहित जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई ईद मिलादुन्नबी
श्रावण शुक्ल प्रदोष पर शिवमय हुआ सिद्धपीठ मठ मंदिर, 1100 कमल पुष्पों से हुआ सहस्रार्चन
बरघाट जनपद अध्यक्ष आभा राहंगडाले के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा
श्रावण में शिवमय हुआ सिवनी, सातवें दिवस गूंजी धर्म, संस्कार और सद्भाव की अमृतवाणी


