क्राइमधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

जिले के चारों खूंट रहे बंद : गोवंश के हत्यारों पर कठोरतम कार्यवाही की मांग

सभी वर्गो ने घटना की निंदा करते हुये दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही की मांग की
सकल हिन्दु समाज के आह्वान पर जिले के चप्पे चप्पे में स्वस्फूर्त बंद

सिवनी यशो:- सिवनी जिले के धूमा एवं धनौरा क्षेत्र में गोवंश की सामूहिक निर्मम हत्या के विरोध में जिला मुख्यालय सहित नगरीय एवं कस्बाई क्षेत्रों में स्वमेव पूरे प्रतिष्ठान बंद रहे और सभी स्थानों पर शांति पूर्ण बंद रहा और स्थानीय प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंंपकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गयी ।

जिले के चारों खूंट रहे बंद : गोवंश के हत्यारों पर कठोरतम कार्यवाही की मांग - Seoni News
गत 19 जून को जिले के धूमा थाना क्षेत्र के ककरतला और गरगठिया के जंगल में 28 गोवंश, धनौरा थाना सुनवारा पुलिस चौकी के ग्राम पिंडरई में 19 गोवंश एवं केवलारी थाना के खैरापलारी पुलिस चौकी के ग्राम मझगवां में गोवंश के शव मिले थे इस प्रकार कुल 54 गोवंश के शव प्राप्त होने से पूरे सनातन समाज सहित अन्य समाज ने आक्रोश व्यक्त किया था और घटना की निंदा की थी । सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने वाली इस कायरता पूर्ण घटना से पूरा सनातन समाज उद्वलेति होगया और हर ओर से घटना पर गुस्सा और निंदा की गयी । विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल एवं सकल हिन्दू समाज के द्वारा गौहत्या के विरोध में शुक्रवार को बंद का आव्हान किया गया, जिस पर जिले का चप्पे चप्पे में स्वस्फूर्त व्यापक बंद को समर्थन मिला और हर स्थान पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की गयी । सिवनी नगर मुख्यालय सहित बंद के दौरान हिन्दू संगठनों ने वाहन रैली निकाली तो सामाजिक जनों द्वारा शासन-प्रशासन के अधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करके उनके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की गयी है ।

जिले के चारों खूंट रहे बंद : गोवंश के हत्यारों पर कठोरतम कार्यवाही की मांग - Seoni News

उल्लेखनीय होगा कि विगत 19 जून को जिले के धनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडरई के समीप से होकर बहने वाली पवित्र और सनातनी आस्था से जुड़ी बैनगंगा नदी में गौवंश के 19 शव बरामद हुए थे और दूसरे दिन भी यहां से गौवंश के कुछ शव बरामद हुए, इसके अलावा धूमा क्षेत्र के जंगल में भी गौवंश के बड़ी मात्रा में शव बरामद हुए थे। गौवंश का गला रेतकर हत्या किया जाना पाया गया था। मामला प्रकाश में आते ही जिला पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के आदेश दिये गये। जिसके बाद पुलिस द्वारा लगातार संदेहियों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।

व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद का किया समर्थन

उक्त मामले को लेकर बीते दिवस 20 जून को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी, हिन्दू समाज के लोग, जनप्रतिनिधिगण मझगवां पहुंचे और वहां पर सड़क पर चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन करके गिरते पानी में आरोपियों के गिर तारी की मांग की जाती रही। इसके बाद विश्व हिन्दू परिषद एवं सकल हिन्दू समाज द्वारा शुक्रवार 21 जून को संपूर्ण जिला बंद का आव्हान किया गया, जिस को सभी व्यापारियों, दुकानदारों द्वारा अपना समर्थन देते हुए शुक्रवार सुबह से ही सभी दुकाने बंद रही। यह बंद शाम तक जारी रहा और लोगों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर गौहत्या को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए दोषियों पर कार्यवाहीं किये जाने की मांग को अपना समर्थन दिया।

मुख्यालय सहित पूरे जिले मेें रहा बंद

जिले के चारों खूंट रहे बंद : गोवंश के हत्यारों पर कठोरतम कार्यवाही की मांग - Seoni News

जिला मुख्यालय में बंद का व्यापक असर देखने को मिला, सुबह से ही मुख्य बुधवारी बाजार, शुक्रवारी बाजार, सब्जी मंडल, भैरोगंज, बारापत्थर, गंज सहित नगर का चप्पा-चप्प बंद रहा। इस दौरान सिर्फ मेडिकल स्टोर ही खुले दिखाई दिये बांकि सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। यहीं हालात कुरई, खवासा, गोपालगंज, बरघाट, धारना, कान्हीवाड़ा, भोमा, केवलारी, खैरापलारी, बंडोल, छपारा, आदेगांव, लखनादौन, धनौरा, कहानी, घंसौर, सुनवारा सहित ग्रामीण अंचल में भी लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर गौहत्या के विरोध में आयोजित बंद को अपना समर्थन दिया।

जिले के चारों खूंट रहे बंद : गोवंश के हत्यारों पर कठोरतम कार्यवाही की मांग - Seoni News
oplus_0

इस बंद के दौरान हिन्दु संगठनों के साथ ही जनप्रतिनिधि गण एवं राजनैतिक कार्यकत्र्ताओंने ने घटना की निंदा करते हुये बंद में पूरी सक्रियता दिखाई । सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन,जिला भाजपा के पदाधिकारी, केवलारी के पूर्व विधायक राकेश पालसिंह ने 20 जून को मझगंवा में धरना प्रदर्शन करते हुये प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को जमकर लताडते हुये शीघ्र दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही थी तो 21 जून के बंद के कार्यक्रम में भी पूरी सक्रियता के साथ बंद करने की अगुवाई करने वालों के साथ रहे । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के नेतृत्व में भाजपा के नेताओं ने प्रशासन से चर्चा कर शीघ्र दोषियों को पकड़कर कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की और बंद में सििक्रयता से रहे शामिल । वहीं बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी ने घटना की निंदा करते हुये मध्यप्रदेश शासन से चर्चा की ।

कांग्रेेस ने बंद का किया समर्थन और कांग्रेसी बंद करने में रहे शामिल, सौंपा ज्ञापन

जिले के चारों खूंट रहे बंद : गोवंश के हत्यारों पर कठोरतम कार्यवाही की मांग - Seoni News

केवलारी विधायक ठा. रजनीश सिंह ने दोपहिया वाहन में अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में घूमकर लोगों से बंद को सफल बनाने का आह्वान किया और गौहत्या करने वालों की निंदा करते हुए थाना प्रभारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ हत्या में लिप्त आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही की मांग की। विधायक के साथ इस दौरान ठा. जयकेश सिंह, मुकेश जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
वहीं कांग्रेस पार्टी की जिला इकाई, एवं यूथ कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुये इस घटना को साम्प्रदायिक सौहाद्र्र बिगाडऩे वाला कृत्य बताते हुये दोषियों को पकड़कर कठोरतम कार्यवाही की मांग की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा ।

जिले के चारों खूंट रहे बंद : गोवंश के हत्यारों पर कठोरतम कार्यवाही की मांग - Seoni News

मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन

जिले के धनौरा एवं धूमा थाना क्षेत्र में गौवंश की हत्या करके शवों को फेंके जाने के मामले को लेकर बरघाट में जामा मस्जिद कमेटी के द्वारा जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर गौवंश का गला रेतकर हत्या कर फेकने वाले आसामाजिक तत्वों की जांच कर अपराधियों पर कठोरतम कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों में जामा मस्जिद बरघाट के सदर मो. यासीन कुरैशी, जाहिद खान, पप्पू अंसारी, अशफाक खान, युनूस खान, अफराज खान, मो. कामरान खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मालंबी शामिल थे।
इसी प्रकार कान्हीवाड़ा में भी पूर्णत: बंद रहा और मुस्लिम समाज के द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की गयी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button