गौवंश की निर्मम हत्या के विरोध में छपारा नगर रहा पूर्णत: बंद
अधिवक्ता संघ ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,
छपारा यशो:- विगत दिनों जिला में अलग अलग जगहों पर 50 से अधिक की संख्या में गौवंश की निर्मम हत्या को लेकर नगर के सभी सामाजिक वर्गों सहित राजनैतिक दलों के द्वारा विरोध एवं इस अमानवीय कृत्य के दोषियों को सख्त सजा जिला प्रशासन से मांग करते हुए 20 जून की रात्रि लगभग 9 बजे कुछ धार्मिक संगठनों ने बंद का आह्वान किया । जिसे लेकर नगर में मेडिकल , पैट्रोल पम्प, गैस एजेंसी जैसे जरुरी चीजों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे
। उक्त जिला में घटित घटना को लेकर सभी के द्वारा दोषियों को दंडित करने की मांग पुलिस से की जा रही है सुबह लगभग नौ बजे नगर के बस स्टैंड परिसर पर क्षेत्रीय केवलारी विधायक रजनीश हरवंश सिंह ठाकुर पहुंचे, जिन्होंने नगर के मुख्य मार्गों पर दोपहिया वाहन से शांतिपूर्ण ढंग से बंद की स्थिति का जायजा लिया वहीं मामले पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक घटना है गौ माता हमारी पूजनीय है जिला के शांति और सौहार्द्र बिगाडऩे की साजि़श जिस किसी ने की है सख्त सख्त कार्रवाई की मांग के लिए मैंने मुख्यमंत्री मोहन यादव संपर्क 20 जून को किया परंतु मुख्यमंत्री दिल्ली प्रवास पर होने की वजह से बात नहीं हो पाई और उनके पीए जोशी से घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।
दैनिक मजदूरी,फल एवं सब्जी विक्रेताओं का हुआ नुकसान
अचानक नगर में रात्रि लगभग 8:30 बजे एक टेंपो पर लाउडस्पीकर लगाकर अनाउंसमेंट की गई जिसमें बताया गया की 21 जून को संपूर्ण नगर बंद रहेगा जिससे शुक्रवार को दिहाड़ी मजदूरों की दिनभर की कमाई चली गई वहीं फल एवं सब्जी विक्रेताओं को देर शाम जानकारी होने पर अधिकांश सामग्री दुकानों पर बंद रहने से बेकार हो गई।




