संस्कृति जैन सिवनी की कलेक्टर और सुनील मेहता होंगे नये कप्तान

क्षितिज सिंघल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक और राकेश कुमार सिंह पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाए गये
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में जिस बड़ी संख्या में गोवंश की हत्या का मामला हुआ है । वह मध्यप्रदेश की शायद इतनी बड़ी पहली घटना है। इस घटना पूरे प्रदेश को झकझोर दिया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल और राकेश कुमार सिंह को हटा दिया । मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कलेक्टर क्षितिज सिंघल को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंध संचालक बनाया है तो वहीं, नगर पालिक निगम रीवा की आयुक्त 2015 बैच की संस्कृति जैन को सिवनी का नया कलेक्टर बनाया गया है।
मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह को सिवनी पुलिस अधीक्षक के पद से हटा कर पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है । उनके स्थान पर इंदौर देहात के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता को सिवनी का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।




