धर्मविचारसिवनी

good morning thoughts : सभी कुछ चखें- मधुरता भी, कड़वाहट भी

      यदि आप चाहते हो कि जीवन में आपको असफलता, मजबूरी या कठिनाई न मिले, तो यह असंभव है, आपके वश की बात नहीं है। जीवन मृदुल भावनाओं की मृदुल वाटिका है, तो कंटक और शूल, कठोर चट्टानों, पत्थरों की शुष्कता और कठोरताओं से भी भरा है। सभी कुछ आपको चखना है, मधुरता भी, कड़वाहट भी।
good morning thoughts : सभी कुछ चखें- मधुरता भी, कड़वाहट भी - Seoni News
       जिस दुनियांँ को आप बदल नहीं सकते, उससे झगड़ा करने से क्या लाभ? जिस परिस्थिति से आप बच नहीं सकते, उसे परिवर्तित करने की इच्छा से क्या फायदा? जिन व्यक्तियों का कड़ा कलहपूर्ण या झगड़ालू स्वभाव है, उनसे अड़ने और क्रोध करने से क्या लाभ? असफलता, हानि और भूत पर व्यर्थ सोचने से क्या लाभ? ये सभी आपके मनोबल और मानसिक सन्तुलन को नष्ट करने वाले हैं।
       आपके वश की बात क्या है? आपका स्वभाव, आपकी अच्छी आदतें, आपका मानसिक सन्तुलन, मन की शान्ति, ऐसी दिव्य बातें हैं, जो आपके वश की है। इनका संबंध स्वयं आपसे और आपके निजी व्यक्तित्व से है। क्रमशः अभ्यास द्वारा आप इनमें से प्रत्येक को प्राप्त कर सकते हो। इनके द्वारा आपका जीवन सुख और शान्ति से परिपूर्ण हो सकता है।
       अतएव यदि संसार में सुख और शान्ति चाहते हो, तो जो आपके वश की बातें हैं, उन्हीं को विकसित करो और जो आपके वश की बातें नहीं है, उन पर व्यर्थ चिन्तन या पश्चाताप छोड़ दो। स्वयं अपने मस्तिष्क के स्वामी बनो। संसार और व्यक्तियों को अपनी राह जाने दो।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button