राजनीतिसिवनी

विधायक की टिप्पणी पर अपराध दर्ज करने मांग को लेकर कांग्रेस पहुँची कोतवाली

  सिवनी यशो:- जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा सम्प्रदाय विशेष पर कहे गये अपशब्द एवं साम्प्रदायिक माहौल बिगाडऩे की नियत से दिये गये बयान की शिकायत सिवनी थाने में की गई। विगत दिनों सिवनी जिले के कुछ थाना क्षेत्रों में गौवंश की निर्मम हत्या कर दी गई, इस घटना का घोर विरोध व निंदा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा की गई है, इस घटना के बाद जिले का माहौल तनावग्रस्त हो गया था, जिसे संभालने की जिम्मेदारी जिले की सभी सभ्रांत नागरिकों सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भी थी, किन्तु ऐसा न कर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे एवं साम्प्रदायिक टिप्पणीयॉ सार्वजनिक तौर पर धनौरा ब्लाक के ग्राम मझगंवा में की है, जो सोशल मीडिया में सिवनी नगर में भी देखा गया तथा जो विधि द्वारा वर्जित है और अपराध की श्रेणी में आती है।

सिवनी विधायक की दिनांक 19/06/2024 को की गई विधि विरूद्ध सार्वजनिक टिप्पणाी ऐसे समय आई, जब सम्पूर्ण जिला तनावग्रस्त एवं चिंतित हो गया था, और कानून व्यवस्था की स्थिति बनी हुई थी, तब आम जन को दिलाशा दिलाने की बजाय, जानबूझकर सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाडऩे वाली टिप्पणी सार्वजनिक तौर पर की, जिसकी जिला कांग्रेस कमेटी घोर निंदा करती है तथा आपसे यह अपेक्षा करती है कि धारा 153 सहित अन्य भारतीय दण्ड विधान की परिधि में आने वाले इस आपत्तीजनक बयान पर समुचित कार्यवाही कर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की शिकायत की गयी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस संगठनमंत्री एड़ पंकज शर्मा, इमरान पटेल, गिडियन टी सिंह, गेंदलाल भलावी, धु्रवनारायण चैधरी, राजिक अकील, राजेश मानाठाकुर, सुमित मिश्रा, जोऐब जकी अनवर, विनोद नामदेव, शाहिद नजीर, विपिन यादव, शाहिद रानू, टिकेन्द्र देशमुख, नमन चैरसिया, शाहिद फिरोज, मिर्जा फेसल बैग की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button