देश विदेशराजनीति

लोकसभा मे राहुल गांधी होंगे विपक्ष के नेता कांग्रेस महासचिव ने की घोषणा

   नई दिल्ली :- रायबरेली एवं वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लोकसभा में विपक्ष के नेता (Leader of Opposition in Lok Sabha)  होंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल  (Congress General Secretary KC Venugopal)  ने उनकी नियुक्ति की घोषणा (Announcement) कर दी है। गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यसमिति (congress working committee) की बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिस पर राहुल गांधी ने कहा था कि विचार करेंगे।

हालांकि इस विषय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े (Congress National President Malikarjun Kharge) ने स्पष्ट रूप से कहा था कि राहुल गांधी को कांग्रेस के निर्णय को स्वीकार करना चाहिये । कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में यह बात स्वीकार की गयी थी कि कांग्रेस को लोकसभा चुनव में जो सफलता मिली है वह राहुल गांधी की मेहनात का परिणाम है ।

राहुल गांधी ने विचार करने के लिये समय मांगा था और काफी विचार के पश्चात उन्होंने लोकसभा में विपक्षा का नेता बनना स्वीकार किया है । अब कांग्रेस ने उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बीच राहुल गांधी संसद के पहले सत्र में सरकार पर लगातार हमलावर हैं। कांग्रेस नेता ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह (Prime Minister Narendra Modi and Home Minister Amit Shah)  पर संविधान (Constitution)  पर हमला करने का आरोप भी लगाया। तथा यह भी कहा है कि विपक्ष पूरी जिम्मेदारी से काम करते हुये जनता के मुद्दो पर सक्रिय रहेगा और प्रधानमंत्री को जबावदेही से बचकर नहीं निकलने देगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!