मध्यप्रदेश

सभी सरकारी कार्यालय सुबह 10 से शाम 06 बजे तक खुलेंगे

सिवनी यशो:- शासकीय कार्यालयों में लेट लतफी और समय से पहले दफ्तर छोड़ देने की आदत को देखते हुये मध्यप्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने पुन: आदेश जारी किया है कि सभी शासकीय कर्मचारी प्रात: 10 बजे कार्यालय में अपनी उपस्थिती दें एवं शाम 06 बजे तक कार्यालय में रहे । मध्यप्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को यह आदेश जारी किया गया है
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि कोरोना के समय मध्य प्रदेश में सप्ताह में शनिवार और रविवार का अवकाश करते हुए 5 दिन कार्यालय लगने के आदेश हुए थे तथा कार्यालय का समय सुबह 10 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया था । इस प्रकार सभी शासकीय कार्यालयों का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया था जिसका उद्देश्य कार्य छ: दिन का पाँच दिन में करने का था । लेकिन यह देखा गया कि अधिकारी और कर्मचारी आदेश होने के इतने साल बाद भी अभी भी समय पर कार्यालय नहीं पहुँचते उनका कार्यालय पहुँचने का समय 11 बजे के बाद ही होता है । और शाम 05 बजे तक आफिस खाली हो जाते है ।
शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों की लेट लतीफी और वक्त से पहले चले जाने को आदत को देखते हुए राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने फिर से एक परिपत्र जारी किया है। शासकीय कर्मचारियों को बताया गया है कि प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित है और शासकीय कर्मचारी से अपेक्षा की जाती है कि वह इस निर्धारित समय में ही कार्यालय आए और जाएं। सभी जिलों के कलेक्टरों और कार्यालय प्रमुखों को जारी परिपत्र में निर्देशित किया गया है कि वे यह देखें की सभी शासकीय कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित हों और समय पर जाएं।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button