महामहिम राज्यपाल का हेलीपेड में हुआ आत्मीय स्वागत
महामहिम राज्यपाल का हेलीपेड में हुआ आत्मीय स्वागत
सिवनी यशो:- महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल के धनौरा आगमन पर हेलीपेड में आत्मीय स्वागत हुआ। सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन, आलोक दुबे, पूर्व विधायक डाल सिंह मर्सकोले, सरपंच दिनेश कुर्वेती, नवल श्रीवास्तव, कलेक्टर क्षितिज सिंघल, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल महोदय को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
राज्यपाल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल के धनौरा आगमन पर रेस्ट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन, विधायक राकेश पाल, आलोक दुबे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, कलेक्टर क्षितिज सिंघल, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे। राज्यपाल श्री पटेल ने विश्राम गृह में अपने अल्प प्रवास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों से भी सौजन्य भेंट की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा राज्यपाल श्री पटेल को रामचरितमानस भेंट की गई।





