मध्यप्रदेशसिवनी

केवलारी में मंगलवार को होगी विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई, कलेक्टर नेहा मीना सुनेंगी आमजन की समस्याएं

विभिन्न विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद, शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए दिए जाएंगे निर्देश

केवलारी में विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई 30 जून को, कलेक्टर नेहा मीना सुनेंगी शिकायतें

Seoni 25 June 2026
सिवनी यशो:- आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को केवलारी विकासखंड मुख्यालय में विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।

जनसुनवाई कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र के नागरिक अपनी शिकायतें, समस्याएं, मांगें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। कलेक्टर श्रीमती मीना स्वयं आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश देंगी।

सिवनी कलेक्टर नेहा मीना द्वारा केवलारी विकासखंड में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम
केवलारी विकासखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनेंगी कलेक्टर नेहा मीना।

यह भी पढ़े :- बाल सुधारालय सिवनी का औचक निरीक्षण, कलेक्टर-एसपी ने व्यवस्थाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

जनसुनवाई में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, खाद्य, सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संवाद करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़े :- मोदी सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का पवन पाटीदार ने किया उद्घाटन, बोले- “यह विकसित भारत का रोडमैप है”

जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ जनसुनवाई में उपस्थित होकर शासन-प्रशासन से सीधे संवाद का लाभ उठाएं। विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाना है।

https://www.facebook.com/share/p/14jVLruyPdX/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button