WhatsApp Image 2026-06-16 at 6.41.56 PM
क्राइममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर निर्मम अत्याचार : महिला संगठनों ने गृहमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रोकने केन्द्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग

पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर निर्मम अत्याचार : महिला संगठनों ने गृहमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन - Seoni Newsसिवनी यशो:- पश्चिम बंगाल (West Bengal) में महिलाओं के साथ हो रहे अनुचित एवं असभ्य व्यवहार के विरोध में आज विभिन्न महिला संगठनों (women’s organizations) की महिलाओ ने जिला कलेक्टर (District Collector) के माध्यम से एक ज्ञापन गृहमंत्री भारत सरकार (Home Minister Government of India) को प्रेषित किया । जिसमें पश्चिम बंगाल में महिला विरोधी घटनाओं पर हस्तक्षेप करने की मांग की गयी है ।
सौंपे गये ज्ञापन में लेख किया गया है कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे अनुचित एवं असभ्य व्यवहार के विरूद्ध भारत सरकार संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और बंगाल की महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाये ।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली, कूचबिहार और उत्तर दिनाज़पुर (चोपरा) में हुई घटना से मातृशक्ति अत्यंत व्यथित है और हम आपको यह ज्ञापन शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने की निवेदनपूर्वक अपेक्षा के साथ प्रेषित कर रहे है ।

गृहमंत्री भारत सरकार के नाम प्रेषित ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि पश्चिम बंगाल में दिन – प्रतिदिन महिलाओं की बिगड़ती हुई स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। कानून और व्यवस्था केवल शब्दकोष तक सिमटकर रह गए हो ऐसा प्रतीत होने लगा है। संदेशखाली, कूचबिहार और उत्तर दिनाज़पुर (चोपरा) की घटना सभ्य समाज का मस्तक लज्जा से झुका देनेवाली हैं। निरीह, निरपराध नागरिकों का और विशेषत: महिलाओं का शोषण और दर्दनाक उत्पीडऩ सर्वथा निंदनीय है। भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ानेवाली ये घटनाएं तालिबानी शासन का स्मरण कराती है।

 

पश्चिम बंगाल में एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुए भी महिलाओं के साथ निर्ममता पूर्वक हो रहे अन्याय, अत्याचार और अपमान से हम सब महिलाएं अत्यंत व्यथित है और आप से निवेदन करते है कि, आप इस पूरे मामलें में हस्तक्षेप करे तथा घटना की न्यायिक जाँच करवाएं। सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए । साथ ही आपसे अनुरोध है कि पीडि़त महिलाओं के शारीरिक और मानसिक उपचार और उनके पुनर्वसन की प्रभावी व्यवस्था की जाए।
हम इस पूरे मामले की कठोर निंदा करते है और आप से निवेदन करते है कि कृपया इस अत्यंत संवेदनशील स्थिति का संज्ञान लेते हुए शीघ्रातिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही करे। न्याय और विधि नियम की पुन: स्थापना की अपेक्षा की अपेक्षा सौंपे गये ज्ञापन के माध्यम से की गयी है ।

इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति, गूंज संस्था, नारीशक्ति, वैश्य समाज, स्वर्णकार समाज, ब्राह्मण समाज, राजपूत समाज एवं भाजपा महिला मोर्च सहित अन्य संगठनों की महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिती रही।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button