सिवनीहेल्थ

नाले पर हो गया अतिक्रमण, अब नाले का पानी घुस रहा निवासियों के मकान में

नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता के कारण पूरे वार्डवासी परेशान

सिवनी यशो:- सिवनी नगर के महामाया वार्ड में पुलिस स्टेडियम के सामने वाले मुहल्ले में निवास करने वाले परिवार सिवनी नगर पालिका की निरंकुश कार्य प्रणाली से परेशान है । वार्डवासियों ने प्रेस को जानकारी देते हुये बताया है कि वार्ड के समीप बहने वाले नाले पर एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर मकान बना लिया गया है जिससे पानी की निकासी नहीं हो रही है और पिछले दो दिनों से अनवरत हो रही बारिश का पानी निकासी न होने के कारण नाले का पानी घरों में घुस रहा है और मुहल्ले में निवासरत व्यक्तियों को बहुत परेशान हो रही है ।

     जानकारी में बताया गया है कि मोहल्ले में निवासरत रमन यादव उर्फ बाबू यादव के मकान के पास पूर्व से ही एक नाला था, जिसे संबंधित के द्वारा बंद करते हुये उसपर अतिक्रमण कर मकान निर्मित किया जा चुका है, यादव के द्वारा नाला बंद किये जाने से बरसात का पानी मोहल्ले में निवासरत व्यक्तियों के घर के अंदर आ रहा है, मोहल्ले में निर्मित कच्ची सड़क में लगभग 02 से 03 फिट का गड्डा भी बन चुका है, पानी भराव के कारण स्पष्ट रुप से गड्डा न दिखने से 02 से 03 व्यक्ति गड्डे में गिरकर चोटिल भी हो चुके है, साथ ही पानी भराव के कारण मोहल्लेवासियों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि बीमारी के संक्रमण के साथ-साथ नजदीक में कृषि योग्य भूमि होने के कारण जहरीले जीव-जन्तुओं का भी भय बना हुआ है, जिसके लिये मोहल्लेवासियों के द्वारा सक्षम अधिकारियों को लिखित रुप से सूचना भी दी जा चुकी है, किन्तु व्यवस्था में न तो किसी प्रकार का सुधार हुआ है, और न ही कोई अधिकारी/कर्मचारी/जनप्रतिनिधि ही मौका मुआयना करने आया है।
अत: निवेदन है, कि मोहल्लेवासियो को उक्त समस्या से निजात दिलाई जावे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!