सिवनीहेल्थ

भूमिका सरयाम के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना वरदान साबित हुई

डॉक्टर के अथक प्रयासों से हुआ बच्ची का सफल आपरेशन:-

छपारा यशो:- स्वास्थ विभाग अंतर्गत शासन की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के वरदान साबित हो रही हैं।
ज्ञात हो कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश श्रीवास्त्य ने जानकारी देते हुए बताया कि छपारा जनपद क्षेत्र के ग्राम तिलेपानी निवासी भूमिका सरयाम पिता प्रेम सिंग सरयाम माता पुष्पा सरयाम का जन्म 17 मार्च 2023 को हुआ । जन्म के समय से ही बच्ची का चेहरा देखकर माता- पिता विचलित हो गए थे। बच्ची के कटे-फटे होंठ देखकर माता-पिता एवं अन्य परिजन चिंतित हो गए तथा बच्ची के भविष्य के बारे में सोचने लगे कि अब आगे क्या करें। इसके पश्चात मां बेटी दोनों को जिला अस्पताल सिवनी में भर्ती किया गया। माता के शरीर में एच सी की मात्रा 6 ग्राम थी तब छपारा एन आर एच एम टीम की चिकित्सक डॉ सुकन्या शुक्ला, मयंक तिवारी, अर्चना लिखितकर, गिरजा शंकर तंतुवाय के अथक प्रयासों से माता को दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया तथा नवजात शिशु के पूर्ण रूप से ठीक हो जाने का आश्वासन दिया गया था।
वही 24 मई को दुबे सर्जिकल अस्पताल घमापुर में कटे-फटे होंठ का सफल ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद माता-पिता दोनों बेहद खुश है तथा राज्य शासन की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना का बहुत-बहुत आभार व्यक्त कर रहे हैं। अब भूमिका भी सामान्य बच्चों की तरह जीवन जी रही है। इस तरह भूमिका सरयाम के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ मिशन योजना वरदान साबित हो रही हैं ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!