राजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय के नेतृत्व मे जनप्रतिनिधियों ने किया कलेक्टर से मुलाकात

सिवनी यशो:- सोमवार 22 जुलाई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व मे जनप्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। सोमवार दोपहर विधायक श्री राय के नेतृत्व मे जनपद पंचायत सिवनी, जनपद पंचायत छपारा एवं जनपद पंचायत लखनादौन के जनपद सदस्यों ने कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन से मुलाकात की तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र एवं जनपद पंचायत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इसके साथ ही नगर परिषद लखनादौन के 09 से 10 पार्षदों द्वारा नगर के सभी वार्डों मे विकास कार्य कराए जाने सहित अन्य समस्याओं के संबंध मे कलेक्टर से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button