WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

अतिवृष्टि से शालाओं में 23 जुलाई को छात्रों का रहेगा अवकाश, शिक्षक पहुँचेंगे विद्यालय 

 सिवनी यशो: सिवनी जिले के हर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है और लगातार बारिश का क्रम जारी रहने से सिवनी जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संस्कृति जैन ने जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा12 वीं तक मंगलवार 23 जुलाई 24 को अवकाश रखने का आदेश जारी किया है । 
जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिला सिवनी अंतर्गत अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए छात्र/छात्राओं को होने वाली परेशानी एवं जोखिम को दृष्टिगत रखते हुए, सिवनी जिला अंतर्गत समस्त शासकीय/अशासकीय/ सीबीएससी / आईसी एसई / माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं एवं समस्त बोर्ड से संबंधित शालाओं में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक कक्षाओं में अध्यनरत छात्र/छात्राओं का दिनांक 23.07.2024 को सामान्य अवकाश घोषित किया जाना प्रस्तावित है। शिक्षक नियत समय पर शाला में उपथित रहकर अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे। 
अतिवृष्टि से शालाओं में 23 जुलाई को छात्रों का रहेगा अवकाश, शिक्षक पहुँचेंगे विद्यालय  - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!