WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

विवेकानंद वार्ड की निचली बस्ती के घरों में भर रहा है पानी, स्थाई समाधान की मांग

नपा अध्यक्ष वार्ड पार्षद एवं नपा कर्मियों ने वार्ड में पहुँचकर देखी वहाँ के निवासियों की परेशानी 

सिवनी यशो:- मूसलाधार बारिश से विवेकानंदवार्ड के अनेक घरों में पानी भरने से आमजनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । पार्षद का कहना है कि बर्षाकाल में इस प्रकार की समस्या होती है और जनता को परेशान होना पड़ता है । वार्ड के निवासियों के घरों में भर रहे पानी की समस्या को देखने के लिये सिवनी नगर पालिका के अध्यक्ष शफीक खान एवं संबंधित अधिकारी भी वार्ड में पहुँचे । जिन्हें वार्डवासियों ने बताया कि उनके द्वारा इस समस्या के स्थाई समाधान के लिये निरंतर मांग की जा रही है परंतु जब समस्या का हम वार्ड के लोग सामना कर रहे होते है उस समय आप भी देखने आते है परंतु वर्षा के थमते ही सब भूल जाते है । पिछले वर्ष भी इसी प्रकार की समस्या के समय आप सहित अन्य अधिकारी आये थे और उन्होंने शीघ्र स्थाई समाधान देने की बात कही थी परंतु आज तक कोई सार्थक पहल नहीं होने से पूरे विवेकानंद वार्ड निचली बस्ती के लोग परेशान है । घरों में जिस तरह से पानी भर रहा े है न कोई सो पा रहा है और न बैठ पा रहा है । 
वार्ड के पार्षद राजेश राजू यादव का कहना है कि इस वार्ड के लोग लंबे समय से हर वर्षाकाल में परेशान होते है मेरे द्वारा पिछले वर्ष भी नगर पालिका परिषद से स्थाई समाधान की मांग की गयी थी और जिला कलेक्टर को भी जल भराव की समस्या को लेकर आवेदन दे दिया गया ,किंतु कोई हल नहीं निकल पाया,समस्या कितनी विकराल है आज नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान साथ में लाकर अवगत करा रहा हूँ । वार्ड में शफीक खान के साथ में सब इंजीनियर वंदना मैडम जी ,बसंत चौहान उपस्थित रहे जिन्होंने समस्या से जूझ रहे लोगो को देखा है । 
नपा अध्यक्ष, वार्ड पार्षद और सब इंजीनियर ने पाया कि लड़ाइयां मोहल्ला, पुरूषोत्तम नेमा जी के मकान के सामने वाली गली, आशीष गुप्ता के मकान के पास, राजेश यादव ,गठोरिया जी वाली गली में  कटंगी रोड में बड़े नाले का पानी ओवर हो कर वहा  की तीनों गली में पानी भर जाता है।  माता दिवाला मंदिर के सामने वाली नाली ओवर हो कर पूरा पानी सड़क पर आता है ।  पार्षद राजेश यादव ने कहा है कि जल्द ही वार्ड वासियों के साथ कलेक्टर महोदय जी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया जायेगा और स्थाई समाधान का निवेदन करेंगे । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!