Sun, 22 Nov 2026 | 09:59:55 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा

बैगा बाहुल्य गांवों में पहुंचा प्रशासन, चौपाल पर खुला योजनाओं का खजाना!

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 13, 2026 07:31 pm / Post views : 63

बैगा बाहुल्य गांवों में पहुंचा प्रशासन, चौपाल पर खुला योजनाओं का खजाना!
शेयर करें:

बैगा गांवों में पहुंचा प्रशासन, विशेष कैंप में योजनाओं की जानकारी और स्वास्थ्य सेवाएं

Seoni, 13 September 2026 सिवनी यशो:- बैगा बाहुल्य ग्रामों के ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत केवलारी के अंतर्गत झोला, पिपरदौन एवं मोहगांव में विशेष कैंप आयोजित किए गए। कैंप में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

[caption id="attachment_51784" align="alignleft" width="150"]बैगा बाहुल्य ग्रामों में विशेष कैंप के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करतीं अधिकारी बैगा गांवों में पहुंचा प्रशासन, विशेष कैंप लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई[/caption]

विशेष कैंप के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

एक ही जगह मिली कई योजनाओं की जानकारी

कैंप में ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्यान्न, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों से आवश्यक दस्तावेजों और उनकी स्थिति की जानकारी लेते हुए योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

प्रशासन का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि पात्र हितग्राहियों को सीधे विभागीय सेवाओं से जोड़ना भी रहा। इसके लिए मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं और जरूरतों को समझकर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

[caption id="attachment_51783" align="alignright" width="300"]बैगा बाहुल्य ग्रामों में विशेष कैंप के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करतीं अधिकारी बैगा गांवों में पहुंचा प्रशासन, विशेष कैंप लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई[/caption]

कैंप में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी

विशेष कैंप के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देने के साथ उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई।

CEO जिला पंचायत ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने तथा ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैगा बाहुल्य ग्रामों में आयोजित इन विशेष कैंपों से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ। ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन मिला।

यह भी पढ़े :-
BRICS में PM मोदी का बड़ा संदेश: ‘पिरामिड ऑफ प्रिविलेज’ को बनाना होगा ‘प्लेटफॉर्म ऑफ पार्टनरशिप’ 12 दिन गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष! 111 किलो लड्डुओं का लगेगा महाभोग कक्का जी सहित पांच पर FIR के बाद भड़का आक्रोश, रात 2 बजे तक थाने में डटे किसान हरितालिका तीज: जानें , पूजा मुहूर्त और व्रत की विधि&nbsp https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/balaghat-baiga-dominated-100-villages-in-balaghat-will-be-developed-225-crore-announced-by-cm-mohan-yadav-local18-10804329.html

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष