सिवनीहेल्थ

डेंगू के डंक का खतरा मंडरा रहा

छपारा में आधा दर्जन डेंगू के एक्टिव केस ,नकारा नगर परिषद फागिंग मशीन तक नहीं चलवा पा रही :- 

डेंगू के डंक का खतरा मंडरा रहा - Seoni News

छपारा यशो :- नगर में डेंगू के डंक का खतरा बना हुआ है। बताया जाता है कि छपारा नगर में करीब आधा दर्जन लोग डेंगू के चपेट में आ गए हैं. बावजूद इसके छपारा नगर में डेंगू को काबू करने के लिए नकारा नगर परिषद द्वारा ना तो फॉगिंग मशीन चलाई जा रही है ना ही दवाईयो का छिड़काव हो रहा हैं. इतना ही नहीं नगर के कई वार्डों में गंदगी का आलम है। जिससे लोग परेशान हैं, वहीं डेंगू मच्छर के डंक का भी प्रकोप यहां बना हुआ है. वहीं इस ओर नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि महाराणा प्रताप कॉलोनी में रहने वाले एक पंचायत सचिव की बेटी की संभावित डेंगू से मौत की घटना 15 दिन पहले सामने आई थी।इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा सबक नहीं लिया गया है। डेंगू से बचाव को लेकर जिस तरह से नगर छपारा में अभियान चलाकर लोगों को उसके प्रति जागरूक करना है और फागिंग कर डेंगू के मच्छर को खत्म करने के लिए जो दवाई का छिड़काव किया जाना चाहिए वह वार्डों में नहीं किया जा रहा है. जिससे नगर में डेंगू का खतरा बना हुआ है।
इनका कहना है :-  छपारा क्षेत्र में तीन मरीज डेंगू से पीड़ित मिले थे जो अब स्वास्थ हैं साथ ही संक्रामक बीमारियों के मरीज भी आ रहे है।
डॉ.टी.एस.इनवाती 
ब्लॉक मेडिकल आफिसर 
नगर परिषद क्षेत्र में पाउडर का छिड़काव जारी है जल्द ही फागिंग मशीन भी चलाई जायेगी।
श्याम गोपाल भारती 
सी एम ओ नगर परिषद छपारा 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button