सिवनी

संभागायुक्‍त और कलेक्‍टर ने निरीक्षण कर राजस्‍व महाअभियान की प्रगति का लिया जायजा

सिवनी यशो:- संभागीय कमिश्नर  अभय वर्मा और कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने शुक्रवार 26 जुलाई को लखनादौन, छपारा तथा सिवनी तहसील पहुंचकर राजस्व महाअभियान 2.0 की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान कमिश्नर श्री वर्मा ने राजस्व महाअभियान में शामिल नामांतरणबटवारारिकॉर्ड सुधारनक्शा तरमीमकिसानों के ई-केवाईसी व खसरा लिंकिंग कार्यों सहित अन्य घटकों की प्रगति का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक राजस्व संबंधी आवेदन ऑनलाईन माध्यम से दर्ज हो तथा सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आदेश पालन उपरांत ही प्रकरण को रिकॉर्ड रूम में दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अभियान में शामिल सभी प्रकरण 31 अगस्त के पूर्व निराकृत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

संभागायुक्‍त और कलेक्‍टर ने निरीक्षण कर राजस्‍व महाअभियान की प्रगति का लिया जायजा - Seoni News

नक्शा तरमीम प्रगति की पटवारीवार किया अवलोकन

    कमिश्नर अभय वर्मा और कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने निरीक्षण के दौरान लखनादौन, छपारा एवं सिवनी में नक्शा तरमीम कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने पटवारीवार प्रगति का अवलोकन कर लंबित प्रकरणों में दो दिवस के भीतर कार्यवाही कर शतप्रतिशत गांवों के नक्शा तरमीम करने के निर्देश सभी पटवारियों को दिए। 

संभागायुक्‍त और कलेक्‍टर ने निरीक्षण कर राजस्‍व महाअभियान की प्रगति का लिया जायजा - Seoni News

    उन्होंने कहा कि ई-केवायसी और खसरा लिंकिंग पर विशेष ध्यान देकर शतप्रतिशत पूरा करें। इस दौरान उन्होंने इस कार्य में आने वाली समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के उपाय भी बताए। उन्‍होंने कहा कि पटवारी गांव में जायें और ई-केवायसी और खसरा लिंकिंग करायेंजिससे किसानों को सम्‍मान निधि का लाभ मिल सके। उन्‍होंने कहा कि ई-केवायसी और खसरा लिंकिंग के कोई भी प्रकरण पेंडिंग नहीं रहना चाहिए।

     लोकसेवा केन्द्र लखनादौन का किया निरीक्षण    

     कमिश्नर अभय वर्मा और कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने लखनादौन तहसील के निरीक्षण के दौरान लोकसेवा केन्द्र लखनादौन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोकसेवा केन्द्र में प्राप्त आवेदनों एवं निराकरण की स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रभारी अधिकारी को दिए। उन्होंने आवेदकों के लिए सेवावार शुल्क की जानकारी प्रदर्शित करने तथा समय-सीमा में सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।                        

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button