WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

चाहे जो मजबूरी हो हमारी मांग पुरी हो- रेल संघर्ष समिति 

  पलारी (palari) मे जन आंदोलन कर मांगों के लिए स्टेशन मैनेजर (station manager) को सौंपा ज्ञापन (memorandum) -एक्सप्रेस ट्रेनों ( express trains) के ठहराव के लिए ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति (Broad Gauge Rail Sangharsh Committee ) ने किया शंखनाद

पलारी यशो:- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) के नैनपुर से छिंदवाड़ा सेक्सन (Nainpur to Chhindwara section) के मध्य पलारी रेलवे स्टेशन (Palari Railway Station) पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति के बैनर तले अनूप सिंह बैस राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति बालाघाट, अर्जुन सिंह ककोडिय़ा पूर्व विधायक बरघाट ,
महेंद्र पचोरी बालाघाट, गेंद लाल भलावी, डालचंद्र वर्वे, ठा जयप्रकाश परिहार जिला अध्यक्ष ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति सिवनी, विनोद यादव पिछड़ा वर्ग समाज जिला अध्यक्ष सिवनी, रमाशंकर महोबिया ब्लॉक अध्यक्ष ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति केवलारी, मनोहर अग्रवाल पूर्व सरपंच पलारी, रघुराज सिंह पटेल भारतीय जनता पार्टी नेता, कृष्ण कुमार डेहरिया  उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता प्रदीपअवाधिया, डॉक्टर प्रमोद राय पूर्व  जिला पंचायत सदस्य, मुन्ना लाल यादव पलारी ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति की मंचासीन उपस्तिथि व मनोज ठाकुर के मंच संचालन मे प्रदर्शन व आंदोलन  के पश्चात ज्ञापन सौपा गाया । 

 – चाहे जो मजबूरी हो हमारी मांग पुरी हो-

 ज्ञापन सौंपने के पूर्व बाजार चौक क्षेत्र स्टेशन के समीप आमसभा का आयोजन किया गया । जिसमे अनूप सिंह बैस राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति बालाघाट ने नया नारा बुलंद किया ” चाहे जो मजबूरी हो हमारी मांग पुरी हो” सभा को डा प्रमोद राय पूर्व जिला पंचायत सदस्य , रमाशंकर महोबिया ब्लॉक अध्यक्ष ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति केवलारी, अर्जुन सिंह ककोडिय़ा पूर्व विधायक बरघाट, जय प्रकाश परिहार जिलाध्यक्ष ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति सिवनी ने संबोधित किया । जिसमें कहा कि कृषि प्रधान क्षेत्र मिनी पंजाब के नाम पर चर्चित पलारी के लोगों को महानगरो से जुडऩे के लिए आज आंदोलन की राह पर चलना पड रहा है। इस रोड से गुजरने बाली शहडोल – नागपुर एक्सप्रेस, रीवा – इतवारी एक्सप्रेस का स्टापेज दिया जाये। प्रमोद राय पूर्व सदस्य जिला पंचायत ने कहा कि 
सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला व सबसे ज्यादा कृषि उत्पादन में अग्रणी पलारी मे रैंक पॉइंट माल गोदाम बनाया जाये। रमाशंकर महोबिया ने कहा कि एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टापेज के साथ शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन जो कि 625 किलोमीटर का रास्ता तय कर 14 घंटे का रन करती हे लेकिन जलपान की सुविधा के लिए पेंटरी कार रसोईयान लगाये जाने की मांग की ।  अर्जुन सिंह ककोडिय़ा पूर्व विधायक बरघाट ने कहा कि रेल की सुविधा आम जनता के लिए है लेकिन अधिकार के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है ।  यह रेल्वे की गलतियो का परिणाम है और दिखाई भी दे रहा है ।  रेलवे स्टेशन बनाना था पलारी बाजार चौक क्षेत्र मे जहां रहवासियों का क्षेत्र है जहां पर जनता का निवास नहीं है वहां स्टेशन बनाया गया है। रहवासी क्षेत्र से स्टेशन तक जाने के लिए फुड ओवरब्रिज नहीं है जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत है । एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक ब्रिज के द्वारा जोडा जाये। साथ ही नैनपुर से नागपुर तक सिंगल लाइन को दोहरीकरण कर जोडा जाये । 
   अनूप सिंह बैस राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति ने स्टेशन मैनेजर के द्वारा रेलवे के अधिकारीयों को ज्ञापन सौंपा और स्मरण कराया कि इस क्षेत्र से बड़ी तादाद में किसानों की भूमि अधिगृहित की गयी है लेकिन अभी तक परिवार जनों को नौकरी नहीं दी गयी है। इस आंदोलन मे रामेश्वर जयसवाल, विनोद ठाकुर, नारायण प्रसाद साहू, मुकेश साहू, सतीश अवधबाल, रामकुमार साहू, आनंद अवाधिया, नीरज गोल्हानी, प्रकाश पटेल, अजय अग्रवाल, मोहन राय, आर आर गोल्हानी , आनंद रजक, मनोज ठाकुर, डा आर के ठाकुर, मोहन बेस  बंटू जयसबाल, पप्पू खेमुका, रवि अग्रवाल, संदीप जयसवाल, विष्णु शर्मा, कल्लू अग्रवाल, रफीक खान, विकराल बघेल, नस्सू खान, पवन बघेल केवलारी, देवराज डेहरिया सहित गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि व आम जनता का भारी संख्या में समावेश था।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!