क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

जेल से छूटा तो फिर शुरू किया चोरी का खेल, दो बाइक चुराकर खंडहर में छिपाईं

देहात पुलिस ने आरोपी को दबोचा, काराबोह डेम के पास झाड़ियों से 1.28 लाख की दो मोटरसाइकिल बरामद

जेल से छूटा तो चुराईं दो बाइक, खंडहर में छिपाईं; पुलिस ने दबोचा

Chhindwara 14. September 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  देहात थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में बाइक चोरी के मामले में करीब दो माह जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था। जेल से बाहर निकलने के बाद उसने कथित तौर पर दो और मोटरसाइकिल चोरी कर लीं और पुलिस से बचने के लिए दोनों वाहनों को काराबोह डेम के पास स्थित एक खंडहर की झाड़ियों में छिपा दिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी की दोनों मोटरसाइकिलें खंडहर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखने की जानकारी दी। इसके बाद देहात थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झाड़ियों से दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। बरामद दोनों वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपए बताई जा रही है।

जमानत पर बाहर आते ही फिर चोरी का आरोप

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। करीब दो माह जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया और इसके बाद बाइक चोरी की दो वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर चोरी की मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया है।

आरोपी का निकाला जुलूस

कार्रवाई के बाद देहात थाना पुलिस द्वारा आरोपी का जुलूस भी निकाला गया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत सहित देहात थाना पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पुलिस द्वारा आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े :-

पहाड़ की ऊंचाई से भी ऊंचा हौसला, 16,460 फीट पर जतिन ने फहराया तिरंगा

लापता 45 वर्षीय व्यक्ति का खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

तीन साल से पुलिस को छका रहा था डकैत, पत्नी से मिलने पहुंचा तो धर दबोचा

तनावमुक्त और संतुलित जीवन का मंत्र देगा ‘हैप्पीनेस प्रोग्राम’

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/saharanpur/fake-coin-mastermind-upkar-luthra-network-from-nepal-to-thailand/articleshow/134234446.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button