WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मंडला

5 मार्च को भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

5 मार्च को भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते, संगठन प्रभारी दुबे होंगे शामिल

04 मार्च 2023
मण्डलाः-भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में 5 मार्च को दोपहर 12 बजे से जिला कार्यशाला आयोजित की गई है, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि इस कार्यशाला में केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, जिला संगठन प्रभारी  आशीष दुबे, जिलाध्यक्ष  भीष्म द्विवेदी, विधायक देवसिंह सैयाम मौजूद रहेंगे। आयोजित कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, बूथ सशक्तिकरण की जिला एवं मण्डल टोली, एवं समस्त भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!