WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीहेल्थ

जुनैद की मृत्यु डेंगू से होने की चर्चा, नगर में डेंगू की दहशत से चिंता बढ़ी

सिवनी यशो:- सिवनी नगरीय क्षेत्र में डेंगू मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों का दौर प्रारंभ हो गया है सिवनी जिला चिकित्सालय में उल्टी दस्त एवं मलेरिया के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है । स्वास्थ्य विभाग का अमला डेंगू की पुष्टि करें या न करें परंतुू डेंगू से मौत होने की खबरें प्राप्त हो रही है ।

सिवनी नगर शहीद वार्ड में जुनैद खान 18 वर्षीय की मौत उपचार के दौरान होने की जानकारी प्राप्त हुई है । बताया जा रहा है कि नूर मस्जिद के समीप निवास करने वाले 18 वर्षीय युवक की पिछले दिनों तबियत खराब हुई जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया परंतु चिकित्सों ने तबियत बिगडऩे पर उक्त रोगी को नागपुर रेफर कर दिया जहाँ उपचार के दौरान मौत हो गयी ।

ििचकित्सकोंं तबियत अधिक बिगडऩे को मलेरिया बिगडना बताया था । वहीं चर्चा तो यह है कि 18 वर्षीय युवा की मौत डेंगू के कारण हुई है ।
लगातार हो रही बारिश और जगह जगह पानी का भराव, साफ सफाई का आभाव, दवा का छिडकाव नहीं होने के कारण बीमारियाँ तो बढ़ ही रही है। इसके साथ ही पीने का पानी भी दूषित होने के कारण बीमारियाँ बढ़ रही है ।
सिवनी जिला चिकित्सालय में डायरिया, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारी से ग्रास्ति रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है । जिले की स्थिती बहुत हद तक झोलाछाप डाक्टरों के रूप में बदनाम कौम संभाले हुये है अन्यथा सरकारी और बड़े नामी अस्पतालों में पैर रखने की जगह भी नसीब नहीं होती ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!