क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

छिन्दवाडा पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान 113 वारंटियो को दबोचा

अवैध गतिविधियों पर लगातार हो रही कार्यवाही

छिंदवाड़ा यशो:- प्रदेश स्तरीय रात्रि काम्बिंग गश्त के संबंध में पुलिस मुख्यालय भोपाल (म.प्र.) द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियो की निरंतर धरपकड़ व अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों / अपराधियों तथा अपराधों पर अंकुश लगाने व जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा मनीष खत्री के द्वारा विशेष ऑपरेशन चलाकर निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश पर छिंदवाड़ा जिले में दिनांक 03-04/08/2024 को शहर व देहात के थाना क्षेत्रो में कॉम्बिंग ऑपरेशन(रात्रि गश्त) किया गया, इस दौरान छिंदवाड़ा पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के छिंदवाड़ा शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया, कॉम्बिंग गश्त अनुभागवार पुलिस बल को अलग – अलग स्थानो पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ किया गया उसके बाद अलग – अलग क्षेत्रो में कॉम्बिंग गश्त के लिये रवाना किया गया ।

पुलिस टीम द्वारा स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड़ हेतु प्रत्येक थाने में दो अलग-अलग पुलिस टीम तैयार कर वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर एक ही रात्रि में औचक नाईट काम्बिंग ऑपरेशन चलाकर 13 स्थाई वारंटियों व 100 गिरफ्तारी वारंटियों, इस प्रकार कुल 113 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं ।आपराधिक गतिविधियो में संलिप्त व्यक्तियो/जिले के गुंडा / निगरानी बदमाश,जिला बदर के अपराधियों, जेल से रिहा आरोपियों, कबाडिय़ो को काम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम द्वारा सघनता से चेक किया गया व गुम इंसानो(व्यक्तियों) की दस्तायाबी की गई, जिसमें 108 गुंडा बदमाश, 84 निगरानी बदमाश, 15 जिला बदर के अपराधियों, 20 जेल से रिहा, 37 कबाडिय़ो को चेक कर थाना रिकार्ड में इंद्राज किया गया तथा थाना क्षेत्र में विगत दिनो गुम हुए व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा तलाश की गई जिसमें 03 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया ।

अवैध शराब/मादक पदार्थ की तस्करी, विक्रय व भंडारण करने वालो के विरुद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तत्काल सूचना पर नाईट काम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अलग – अलग स्थानो पर दबिश देकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 13 प्रकरणो में 18 आरोपीगणों से कुल 270 लीटर(देशी/विदेशी,कच्ची) अवैध शराब जप्त कर आरोपीगणो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button