धर्मसिवनी

महिलाओं ने शिव मंदिर में मनाया सामुहिक रूप से सावन उत्सव

महिलाओं ने शिव मंदिर में मनाया सामुहिक रूप से सावन उत्सव - Seoni News

  बरघाट यशो:- बरघाट नगर में स्थित गवर्नमेंट हॉस्पिटल में बने शिव मंदिर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से सावन उत्सव मनाया गया। मंदिर में शांति नगर की महिला मंडल प्रतिदिन रामायण का पाठ कर रही हैं, शिव मन्दिर में उत्सव में अलग-अलग वार्ड की महिलाओं ने आकर इस उत्सव को अति हर्ष के साथ मनाया गया, भजन, नृत्य किया, मंदिर की प्रांगण में आम के पेड़ मे महिलाओं ने झूला झूली और श्रीराम कीर्तन किया।

महिलाओं ने शिव मंदिर में मनाया सामुहिक रूप से सावन उत्सव - Seoni News
श्रावण कृष्ण पक्ष महाशिवरात्रि में शिव अभिषेक पूजन बाबा महाकाल मंडली के द्वारा किया। हरियाली के उत्सव में सोनाक्षी शर्मा, नीलू शर्मा, सरोज शर्मा, सीता सूर्यवंशी, प्रमोदिनी राय, कविता परते, कविता शर्मा, सुनीता भट्ट, नेहा बोपचे, अलका जायसवाल, सरिता जायसवाल, प्रीति मिश्रा, कुंजन शर्मा, प्रेमलता यादव, शीतल सूर्यवंशी, राधिका नाग, स्नेहलता सूर्यवंशी, मोनिका पटेल एवं रजनी सूर्यवंशी, राजकुमारी चौकसे सहित अन्य महिलाए सम्मिलित हुई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button