खेलमध्यप्रदेशसिवनी

छपारा में जिला स्तरीय बौद्धिक, विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रतियोगिता आयोजित

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी के भैया-बहनों ने लहराया विजय का परचम, 70 भैया-बहिनों का विभागीय प्रतियोगिता के लिए चयन, विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हासिल किए प्रथम स्थान

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी के भैया-बहिनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Seoni, 20 September 2026
सिवनी / छपारा यशो:- जिला स्तरीय बौद्धिक, विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रतियोगिता का आयोजन श्री आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर, छपारा में किया गया। प्रतियोगिता में सिवनी, कुरई, केवलारी, घंसौर, धूमा एवं छपारा सहित छह विद्यालयों के 146 भैया-बहिनों ने विभिन्न विधाओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर भैरवगंज, सिवनी के भैया-बहिनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अधिकांश प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी के भैया बहिन
छपारा में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान, गणित एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरस्वती शिशु मंदिर भैरवगंज सिवनी के भैया-बहिन।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भैरवगंज सिवनी के 70 भैया-बहिनों का विभागीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। विद्यालय की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है।

विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर भैरवगंज सिवनी के प्रतिभागियों ने गणित, विज्ञान एवं बौद्धिक विधाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इनमें भैया राघव सिंह बघेल ने गणित प्रदर्श, बहन अनुज्ञा जैन ने गणित पत्र वाचन तथा बहन प्रज्ञानशी दुबे ने गणित प्रयोग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसी प्रकार विज्ञान प्रश्न मंच में नमामि डहरिया एवं भाविका चौधरी, विज्ञान पत्र वाचन में हिमाली मर्सकोले तथा विज्ञान प्रदर्श में आर्यन कुशवाहा ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रश्न मंच में राजेश्वरी डेहरिया, रोहित जांघेला एवं आकाश कश्यप सहित अन्य भैया-बहिनों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी के भैया बहिन
छपारा में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान, गणित एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरस्वती शिशु मंदिर भैरवगंज सिवनी के भैया-बहिन।

146 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

श्री आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर छपारा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता, ॐ एवं भगवान श्री गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, श्री गणेश जी की आरती एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्रतियोगिता में छह विद्यालयों के 146 भैया-बहिनों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नगर के प्रतिष्ठित शासकीय शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं विषय विशेषज्ञ शामिल रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के ज्ञान, तार्किक क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन किया गया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी के भैया बहिन
छपारा में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान, गणित एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरस्वती शिशु मंदिर भैरवगंज सिवनी के भैया-बहिन।

अतिथियों ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन

समापन सत्र में महाकौशल प्रांत के प्रादेशिक सह सचिव, सिवनी विद्यालय के अध्यक्ष एवं छपारा विद्यालय के पालक अधिकारी नितिन चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री बैनगंगा बाल कल्याण समिति छपारा की अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक नीता पटेरिया एवं  विशिष्ट अतिथि के रूप में सिवनी विद्यालय के कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी  उपस्थितरहे ।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के सह विभाग समन्वयक, प्राचार्य, प्रधानाचार्य, आचार्य-दीदियां एवं भैया-बहिन उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी के भैया बहिन
छपारा में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान, गणित एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरस्वती शिशु मंदिर भैरवगंज सिवनी के भैया-बहिन।

सरस्वती शिशु मंदिर भैरवगंज सिवनी के 70 भैया-बहिनों का विभागीय प्रतियोगिता के लिए चयन विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है। विद्यालय परिवार ने चयनित सभी भैया-बहिनों को आगामी विभागीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में श्री आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर छपारा के प्रभारी प्राचार्य योगेश कुमार शिववेदी ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, आचार्य-दीदियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।

यह भी पढ़े :-

2300 से अधिक स्कूलों में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, चित्रों और भाषणों में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच

3 हजार दीपों से जगमगाया बैनगंगा घाट, भाजपा ने मनाया “आशीर्वाद का दीया”

146 साल पुरानी परंपरा का फिर होगा दमदार प्रदर्शन, 19 सितंबर को जैतपुर कलां में विशाल इनामी दंगल

पिता से सीखा हुनर, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से मिला नया सहारा

https://www.facebook.com/share/p/1BLbnyztz2/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!