WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

किशोर दा को याद किया गया, गीतो के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

   सिवनी यशो:- विगत 4 अगस्त को हिंदी सिनेमा जगत के महान पार्श्व गायक और मध्यप्रदेश की माटी के लाल किशोर कुमार गांगुली की जन्म जयंती के अवसर पर नगर के स्टेडियम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य किशोर नाइट का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के 40 से अधिक गायकों ने किशोर दा को उनके गीतों के माध्यम से याद किया। गायकों की इतनी बड़ी संख्या में भाग लेना अपने आप में एक रिेकॉर्ड रहा। इस कार्यक्रम में संगीत एवं कला के क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ जानों का भी सम्मान किया गया जिनमें सुरेंद्र अहमद नायडू , विजय तिवारी, नरेंद्र कौशल, इंद्रेश शर्मा, लल्लन उईके , मिनहाज कुरैशी, प्रहलाद सचानी शामिल थे।

वरिष्ठजनो को दिए गए सम्मान को एक श्रेष्ठ कार्य बताते हुए श्रोताओं ने भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में महावीर व्यायाम शाला के अध्यक्ष प्रसन्न चंद मालू, भाजपा के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर एवं भाजपा के सभी पदाधिकारी सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही। दर्शकों से खचाखच भरे हाल में देर रात तक श्रोता किशोर दा के गीतों, शायरियां और व्यंग का भरपूर आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में गीत संगीत के साथ स्वादिष्ट भोजन का भी सभी ने खूब लुत्फ उठाया। स्टेडियम म्यूजिकल ग्रुप अपने सभी श्रोताओं और कलाकारों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा करता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!