WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

बेशकीमती शासकीय भूमि में अवैध कब्जा, जिम्मेदार अधिकारियों की मौन स्वीकृति

   छपारा यशो:- नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 भगत सिंह वार्ड स्थित हाट बाजार से लगी हुई बेशकीमती भूमि जिसका खसरा नंबर 912/1 है ,उक्त भूमि पर गत दो तीन दिन से अवैध तरीके से मुरम की फीलिंग की गई है, वही
बताया जा रहा है कि उक्त भूमि शासकीय है और आबादी मद की हैं । इस आधार पर वह नगर परिषद की मानी जा रही है। वहीं पूर्व में तत्कालीन ग्राम पंचायत द्वारा हाट बाजार भी बनाया गया एवं उक्त खाली स्थान पर अन्य दुकानों का भी निर्माण होना है। किंतु वर्तमान में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मुरम की फीलिंग की जा रही है। वही इतनी बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से मुरम का भी परिवहन किया गया जो की जांच का विषय है।

   इस संबंध में नगर परिषद के सी एम ओ श्याम गोपाल भारती ने कहा है कि उस जमीन के दस्तावेज निकालकर देखा जाएगा की उक्त भूमि किस मद की हैं, साथ ही यदि आबादी की भूमि निकलती हैं तो उक्त बेशकीमती जमीन में फेंसिंग कराकर के ग्राम पंचायत के समय रुकी हुई हाट बाजार की आधी अधूरी बनी दुकानें और बनाई जाएंगी।
वही अवैध मुरम परिवहन और उक्त भूमि के संबंध में तहसीलदार नितिन चौधरी ने भी जांच करने की बात कही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!