क्राइममध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

एसटीएफ ने कार्यवाही करते हुए तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

वन्य प्राणी हिरण, नीलगाय,बारहसिंगा एवं बाघ के शिकार के साथ अवैध कटाई का आरोप है सरगना से जुड़े आरोपियों पर,  शरीफ जमशेद को नागपुर से एक सिवनी से दो बरघाट से संबंधित है आरोपी

सिवनी यशो:- दैनिक यशोन्नति की वेबसाइट में दिनांक 06 अगस्त को स्टेट टाईगर फोर्स ने वन अपराध से जुड़े सरगना पर की बड़ी कार्यवाही शीर्षक से एवं इसके पूर्व 29 जुलाई को पुलिस शरीफ को पकडऩे गयी, मिल गया छटा हुआ बदमाश शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट की वन विभाग के प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन्यप्राणी) द्वार पुष्टि करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर वन्यप्राणियों के शिकार के विडियों वायरल करने वाले आरोपी एसटीएसएफ के द्वारा गिरफ्तार कर लिये गये है । ( यहाँ बता दें कि 06 अगस्त को वन विभाग द्वारा इस प्रकार की खबर की पुष्टि नहीं की जा रही थी और पूरी कार्यवाही गोपनीय ढंग से की जा रही थी । दैनिक यशोन्नति द्वारा सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर समाचार प्रकाशित किया गया था ।)

प्राधिकृत अधिकारी कार्यवाहक प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) (चेंबर-एसटीएसएफ) मध्य प्रदेश, भोपाल ने 07 अगस्त 2024 को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) मध्यप्रदेश को पोलीस उपायुक्त, नागपुर शहर से सूचना प्राप्त हुई कि राइट टू एजूकेशन एक्ट के तहत् फर्जीवाड़े के अपराध अंतर्गत दर्ज अपराध क्रमांक 324/2024 की विवेचना में आरोपी राजा शरीफ पिता जमशेद शरीफ नागपुर के पास से जप्त मोबाईल में सिवनी / बरघाट मध्यप्रदेश के जंगल में वन्यप्राणी सांभर, चीतल तथा नीलगाय का बंदूक से रात्रि के समय उनके प्राकृतिक आवास में अवैध प्रवेश करके शिकार करने संबंधी विडियो/फोटो प्राप्त हुये है। जिसमें शिकार करने के बाद वन्यप्राणियों के सिर व सींग के साथ मोबाइल से फोटो विडियो बनाए गये तथा वन्यजीव बाघ का भी रात्रि के समय शिकार करने का प्रयास किया गया जिसके विडियोज प्राप्त हुए है। इन फोटो विडियो को सोशल मिडिया पर वायरल भी किया गया।

प्राप्त सूचना को वन्यप्राणी मुख्यालय द्वारा गंभीरता से लिया गया एवं स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये जिस पर एसटीएसएफ भोपाल एवं जबलपुर इकाई के द्वारा नागपुर जाकर आरोपी 1) राजा शरीफ पिता जमशेद शरीफ नागपुर को गिरफ्तार किया गया व आरोपी की निशान देही पर अन्य आरोपी 2) आमिर अजीज उर्फ अत्तू भाई पिता अब्दुल अजीज, सिवनी, 3) जाफर खान पिता स्व. दिलावर खान, बरघाट, जिला सिवनी एवं 4) शादाब खान पिता शेख खालिद खान बरघाट, जिला सिवनी को दिनांक 05.08.2024 को अभिरक्षा में लेकर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 237/16 दिनांक 03.08.2024 दर्ज किया गया। उक्त आरोपियों को माननीय विशेष न्यायालय जबलपुर में पेश कर फॉरेस्ट रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

जानकार सूत्र बताते है कि गंभीर प्रकृति के वन अपराध के उक्त आरोपियों के द्वारा वन्य जीवों के शिकार कर उनके अवशेषों का व्यापार किया जाता रहे है साथ ही इमारती वृक्षों की कटाई का भी बड़ा करोबार यह सरगना करते रहा है । इस गिरोह में और भी आरोपियों के होने आशंका व्यक्त की जा रही है । आशंका तो यह भी है कि इस गिरोह की मदद विभागीय कर्मचारियों द्वारा भी की गयी है । हालांकि वन विभाग की स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) द्वारा सूक्ष्मता से जाँच की जा रही है ।

एसटीएफ ने कार्यवाही करते हुए तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार - Seoni News

स्टेट टाईगर फोर्स की वन अपराध से जुड़े सरगना पर बड़ी कार्यवाही

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button