श्वेताबंर समाज ने लगाया शिविर, 43 दिव्यांगों ने कराया परीक्षण
विकलांग जनों को मिलेगे नि:शुल्क हाथ पैर
सिवनी यशो:- ईश्वर ने इस संसार में सबको जीने का अधिकार दिया है, तथा सभी धर्म यही कहते है कि हम पीडि़तजनों की सेवा करे जिनके हाथ नहीं है पैर नहीं है उन्हें हम मदद करे और उनके जीने के अधिकार से वंचित ना करें, मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है
इसी भावना के तहत श्री श्ेवताबंर जी संघ िसवनी महावीर इंटर नेशनल केन्द्र सिवनी यूसी मालू बेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में फुकर के प का आयोजन किया गया जिसमें विकलांग 43 लोगों को हाथ एवं पैर बनाकर प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प.पू साध्वी श्री सुभद्रा जीमसा पपू श्री शुभंकर जी की उपस्थिति में मंगलाचरण के साथ किया गया इस दौरान श्री श्वेताबंर जी संघ के प्रवीण चंद्र मालू, अनिल नाहटा, सुजीत नाहटा अतुल मालू संतोष कुमार जैन, संजय मालू, सुनील मालू नरेश दिवाकर, नरेश सेवलानी, यशोधर दिवाकर, शामिल थे।
इस आयोजन को लेकर संजय मालू ने बताया कि विगत कई वर्षो से किसी दुर्घटना के कारण व्यक्ति हाथ या पैर शरीर से अलग होना पड़ता है ऐसे व्यक्ति के लिए चलने फिरने के साथ साथ कोई कार्य करना मुश्किल हो जाता है, ऐसे लोगों को समाज सेवा के क्षेत्र में इन तीनों संस्थाओ के सहयोग से नि:शुल्क फुट प्रदाय किये जायेगें। जिसको लेकर कैंप में 43 लोगों लाभाविंत हुए।




