WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

सरस्वती शिशु मंदिर में : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बालगोकुलम् का भव्य आयोजन

सिवनी यशो: – नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु/उ.मा. विद्यालय सिवनी में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के सुअवसर पर बालगोकुलम् का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की मुख्य अतिथि सुश्री संस्कृति जैन कलेक्टर सिवनी होगी। जबकि अध्यक्षता डॉ. श्यामसिंह कुमरे सेवानिवृत्त कलेक्टर करेगे। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.एस. उद्दे मुख्य वन संरक्षक वृत्त एवं राकेश भालोटिया अध्यक्ष अग्रवाल समाज सिवनी रहेगें।

   उपरोक्त बालगोकुलम् में सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी के साथ-साथ नगर की अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र/छात्राएॅ भी सहभागिता करेगें। आयोजन में कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता, रास नृत्य प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

  आयोजन में विद्याभारती महाकोशल प्रांत के प्रादेशिक सहसचिव नितिन चौधरी, विद्याभारती जिला सिवनी के जिला सचिव विनीत अग्रवाल, विवेकानंद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक साहू एवं समस्त सदस्य एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहेगें। उपरोक्त जानकारी विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव द्वारा दी गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!