WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रमों मे हुए शामिल

क्षेत्र व प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए किया प्रार्थना

विधायक दिनेश राय मुनमुन श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रमों मे हुए शामिल - Seoni News

सिवनी यशो:- सोमवार 26 अगस्त को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रमों मे शामिल हुए। नगझर स्थित जिला जेल सिवनी के सभा हाल मे जेल प्रशासन द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। आयोजित कार्यक्रम मे सहभागिता करने पहुंचे श्री राय का अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके उपरांत विधायक श्री राय ने सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण जी का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम आरंभ कराया। तत्पश्चात बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। इस दौरान विधायक श्री राय ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे क्षेत्र व प्रदेश की जनता की खुशहाली और तरक्की के लिए भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हैं।

   श्री राय ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान ही हमें सिखाते हैं कि जीवन कर्म प्रधान है। अगर हम कर्मशील हों तो किसी भी देश काल या परिस्थिति में विजयी होते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा जो कार्य धर्म के अनुकूल होता है वही धर्म है और मानव का कर्म है। भागवद गीता में अर्जुन के सामने जब क्या करूं क्या न करूं की स्थिति थी तब श्रीकृष्ण ने ही उन्हें मार्ग दिखाया था। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रतिकूल परिस्थितियों से लडना और जीतना सिखाता है। इसके उपरांत विधायक श्री राय ने जेल मे निरुद्ध दीदियों से भी मुलाकात किया तथा पावन पर्व की शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर सर्वश्री अजय सिंह वर्मा उप अधीक्षक, डा. शुभम शिवहरे , कैलाश निवारे सहायक अधीक्षक, धु्रवनारायण मिश्रा सीएचडब्ल्यू, संदीप उईके सहित जेल कर्मचारियों व निरुद्ध बंदियों की उपस्थिति रही।

छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरित कर किया सम्मानित

विधायक दिनेश राय मुनमुन श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रमों मे हुए शामिल - Seoni News

इसके अलावा नगर के सात फेरे लान मे जिला गौली चंद्रवंशी समाज संगठन सिवनी द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम मे अतिथि के रुप में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सहभागिता किया। जहां पर आपका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक श्री राय ने संबोधित करते हुए उपस्थितों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दिया तथा अतिथियों के साथ समाज के छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे गौली चंद्रवंशी समाज संगठन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!