WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शको को किया भाव विभोर

”सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में जन्माष्टमी पर बालगोकुलम् का भव्य आयोजन

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शको को किया भाव विभोर - Seoni News

    सिवनी यशो: – नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु/उ.मा.विद्यालय भैरोगंज सिवनी में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर पंरपरानुसार भव्य बालगोकुलम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सिवनी नगरीय क्षेत्र की अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के भी अपनी गरिमापूर्ण सहभागिता की। विद्यालय के इस गरिमापूर्व आयोजन में सुश्री संस्कृति जैन कलेक्टर सिवनी का मुख्य आतिथ्य रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ श्यामसिंह कुमरे सेवानिवृत्त कलेक्टर, विशिष्ट आतिथ्य मुख्य वन संरक्षक श्री एस.एस उद्दे आई.एफ.एस तथा  राकेश भालोटिया जिला अध्यक्ष अग्रवाल समाज सिवनी रहे। कार्यक्रम में विवेकानंद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री दीपक साहू, लखनादौन के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  बी.आर अ_या जी की भी मंच पर गरिमामयी उपस्थिति रही।

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शको को किया भाव विभोर - Seoni News
आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र से संबंधित सुंदर प्रस्तुतियां देने के लिए नगर की शैक्षणिक संस्थाओं ने नृत्य, वेशभूषा, थाली सज्जा, प्रश्नोत्तरी, मटकी फोड, आदि पूर्ण उत्साह के साथ प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी शानदार और मनमोहक प्रस्तुतियॉ दी। इस कार्यक्रम में प्रतिस्पर्धा के अतिरिक्त प्रदर्शन के रूप में प्रस्तुत प्रस्तुतियों के कार्यक्रम ने समा बांध दिया। प्रतियोगिताओं द्वारा प्रस्तुत भावुक प्रस्तुतियॉ दर्शकों को बांधे रखने में सफल रही।

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म संस्थापना का कालखंड रहा – डां. श्याम सिंह कुमरे

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शको को किया भाव विभोर - Seoni News

कार्यक्रम के संबंध में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ श्यामसिंग कुमरे ने अपने संबोधन में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन को समग्र सृष्टि के लिए हर काल में प्रसांगिक बताया, उन्होनें भगवान के संपूर्ण जीवन को धर्म संस्थापना का समर्पण निरूपित किया।

भक्तिपूर्ण आकर्षक प्रस्तुतियों ने मन को भाव – विभोर किया – एस एस उद्दे

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य वन संरक्षक एस.एस उद्दे ने कार्यक्रम को अभिनव एवं मनमोहक बताया उन्होने कहा कि उनका कार्यक्रम में पंहुचने के पूर्व अनुमान था कि कार्यक्रम पूजन पाठ के साथ अल्प समय का आयोजन होगा, परंतु विद्यालय में जो आकर्षक प्रस्तुतियां प्रदर्शित हुई वह भगवान कृष्ण की जीवंत लीलाओं का भक्तिपूर्ण रस विभोर कर मन को मोहित और भावुक कर रही है।

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शको को किया भाव विभोर - Seoni News

नगर के अनेक विद्यालय प्रतियोगिता में हुये शामिल

विद्यालय के प्राचार्य श्री ओमप्रकाश यादव द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना और स्वागत संबोधन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन आरती, अतिथियों द्वारा की गई। इसके उपरांत मंचासीन अतिथियों का विद्यालय के आचार्य परिवार द्वारा शाल-श्रीफल, तिलक-चंदन एवं स्मृति चिन्ह द्वारा स्वागत किया गया। आयोजन में प्राथमिक कक्षाओं के भैया/बहिनों नेे सहभागिता की। आयोजित प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर सहित, रायल पब्लिक, अरूणांचल, उदय पब्लिक, श्रीराम आदर्श, विवेकानंद बाल संस्कार केंद्र, सरस्वती बाल संस्कार केन्द्र, महर्षि विद्या मंदिर ने प्रतियोगिता में जबरदस्त प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में निर्णायक श्रीमती आरती शाह, पी.पी.पाण्डे, श्रीमती पूजा सक्सेना ने प्रतिभागियो की कांटेदार स्पर्धा को सूक्ष्मता से जॉच कर अपने निर्णय प्रदान किए।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के पश्चात यमुना पार ले जाने वाली झांकी और सेल्फी पाइंट का रहा आकर्षण

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शको को किया भाव विभोर - Seoni News

  कार्यक्रम में राधाकृष्ण की सुंदर झांकियो के साथ भारत माता की भव्य झांकी एवं नवजात श्रीकृष्ण का नंदबाबा द्वारा ले जाने की झांकीयो का मनमोहक प्रदर्शन रहा। विद्यालय परिसर में कृष्ण जन्म महोत्सव से संबंधित प्रवेश द्वार एवं सेल्फी पाइंट उपस्थित दर्शको के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। कृष्णमय इस वातावरण में आयोजन आनंददायक और प्रशंसनीय प्रस्तुतियों के साथ दर्शको की उत्साहपूर्ण तालियों के साथ संपन्न हुआ।

इनकी उपस्थिती रही उल्लेखनीय

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शको को किया भाव विभोर - Seoni Newssar

कार्यक्रम के अंत मे प्रतिभागीयों को अतिथियों एवं विवेकानंद बाल कल्याण समिति द्वारा पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस प्रतिष्ठित एवं गरिमापूर्ण कार्यक्रम में विद्याभारती के क्षेत्रीय अधिकारी अरूण पटेवार, विवेकानंद बाल कल्याण समिति के व्यवस्थापक एवं प्रांत सहसचिव नितिन चौधरी, विद्याभारती के जिला सचिव विनीत अग्रवाल, उपाध्यक्ष नूपेश ठाकुर, सहसचिव डॉ शांतनु शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी, डॉ अभिजीत चौहान, कृष्णा साहू पूर्व व्यवस्थापक, सुभाष नंदनवार पूर्व व्यवस्थापक, डॉ दिनेश शर्मा, डॉ. सरीन, विजय शुक्ला, पी.पी.पाण्डे, श्रीमती सरिता सूर्यवंशी, सौ.रूकमणी सनोडिया, मीना दीदी ब्रम्हकुमारी आश्रम, अभिषेक चौहान आदि की गरिमामयी रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!