कांग्रेस का भोपाल में हल्लाबोल, रजनीश सिंह हुये शामिल

भोपाल: – शुक्रवार 30अगस्त 2024 को भोपाल में केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह जी ने हल्ला बोल प्रदर्शन में सहभागिता की।

केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह ने युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित युवा क्रांति – हल्ला बोल एवं मुख्यमंत्री आवास घेराव प्रदर्शन में सम्मिलित होकर भाजपा सरकार की कुनीतियों पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया।
विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह ने प्रदेश के युवाओं के साथ मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में बढ़ती बेरोजगारी, महँगाई,पेपर लीक और नर्सिंग घोटाले अन्याय,अत्याचार के विरोध में हल्ला बोल प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी , विवेक तन्खा ,उमंग सिंघार , सीपी मित्तल ,जयवर्धन सिंह ,अरुण यादव श्रीनिवास , कमलेश्वर पटेल , सज्जन वर्मा , ओमकार मरकाम ,आरिफ मसूद ,पीसी शर्मा , मितेन्द्र दर्शन सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेतागण विधायक गण एवं हज़ारों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए ।



