WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
Uncategorized

जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल के हाथों मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान

प्राथमिक शिक्षक राकेश कुमार मालवीय और उच्च माध्यमिक शिक्षक श्रीमती अमिता शर्मा की विद्यार्थियों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण ने दिलाई अलग पहचान

   छिंदवाड़ा यशो:- बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं,गीली मिट्टी को हम जैसा चाहें वैसा आकार दे सकते हैं। बच्चों को जैसी शिक्षा और संस्कार मिलते हैं, उनका व्यक्तित्व वैसा ही बनता है। बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार देकर उनका व्यक्तित्व संवारने का कार्य हमारे शिक्षक करते हैं। इसीलिए गुरुओं को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है। गुरु के लिए लिखा गया संत कबीर दास का दोहा सबसे मशहूर है-गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय। बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।

जिले के लिए हर्ष का विषय है कि जिले के शिक्षक विद्यार्थियों के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की मिशाल पेश करते हुए गुरु होने का असली फर्ज निभा रहे हैं उनके इसी समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है और शिक्षक दिवस 05 सितंबर 2024 के अवसर पर स्वर्ण जयंती हॉल प्रशासन अकादमी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2024 में इन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित होने वाले ये शिक्षक राकेश कुमार मालवीय प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला कौआखेड़ा, जो वर्तमान में शासकीय बालक उमावि चांद में पदस्थ हैं और श्रीमती अमिता शर्मा उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा हैं। इस वर्ष का राज्य स्तरीय पुरुस्कार प्रदेश के राज्यपाल महोदय द्वारा दिया जाएगा।

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह,जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस.बघेल और जिला परियोजना समन्वय जिला शिक्षा केंद्र जगदीश इडपाचे ने जिले के दोनों शिक्षकों की सराहना की है और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। जिले के लिए गौरव की बात है कि इस वर्ष के राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए पूरे प्रदेश से कक्षा 1 से 8 तक (प्राथमिक/माध्यमिक) की श्रेणी में 8 शिक्षकों और कक्षा 9 से 12 तक (उच्चतर माध्यमिक) की श्रेणी में 6 शिक्षकों का चयन किया गया है,जिनमें दोनों श्रेणियों में छिंदवाड़ा जिले के 01-01 शिक्षक शामिल हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!