WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशसिवनी

आये दिन पलटते थे आटो फिर दयानंद ने किया कुछ ऐसा

छिंदवाड़ा यशो:- संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र विशेषकर शहर के मुख्य मार्गो और चौराहों पर जहॉ से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन लगा रहता है, जगह-जगह बड़े-बड़े गड्डे हो गये हैं, जिससे आये दिन एक्सीडेंट की घटनायें, वाहन पलटने की सूचना मिल रही है, बावजूद लोक निर्माण विभाग और नगर निगम ने इन गड्डो को नहीं भरा, ऐसा नहीं कि प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है, बावजूद प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं देने से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन को आम आदमी की जान की परवाह नहीं है, चाहे लोग मरते रहे । प्रशासन की इसी लापरवाही के चलते आये दिन वाहन दुर्घटनायें हो रही है ।

अब इस गंभीर समस्या का हल नगर के समाजसेवी दयानंद चौरसिया ने उठाया और उनके इस कार्य को देखते हुये ऑटो चालकों ने जानकारी दी कि पुलिस पेट्रोल पंप के ठीक सामने बहुत बड़ा गड्डा हो गया है, जिससे उनके आये दिन ऑटो पलट जाते हैं, और कई बार सवारी से भरे ऑटो भी पलट चुके है, एवं टू व्हीलर, फोर व्हीलर वालों को भी बारिस में यह गड्डा भरने से इसका अंदाजा नहीं रहता है और उनका वाहन भी गड्डे में फंस जाता है । इसे देखते हुये दयानंद आज इस बड़े गड्डे को भरा और आगे लोगों से अपील की है यदि उन्हे ऐसे गड्डे दिखें तो मानवता के नाते वे स्वयं उन गड्डो को भरे या फिर उन्हे इसकी जानकारी दें जिससे लोगों की जान बचायी जा सके ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!