सिवनीहेल्थ

आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क  लगाया गया वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर

कान्हीवाड़ा यशो:– समीपस्थ ग्राम हिनोतिया में आयुष विभाग द्वारा ग्राम में स्थित शासकीय प्राथमिक आयुष  स्वास्थ्य केंद्र में वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  किया गया जिसमें मरीजो के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां का वितरण किया गया।
आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क  लगाया गया वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर - Seoni News
उपरोक्त स्वास्थ्य शिविर में लगभग 152 मरीज का उपचार कर दवाइयां का वितरण किया गया आयुष विभाग के द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ विजय चौके, डॉक्टर श्रीमती गीतांजलि सचान, एच एस मरावी, रस्मान नाग हिम्मत सिंह मरकाम ( औषधि संयोजक), श्रीमती मीरा हरदहा, श्रीमती भुवनेश्वरी सलामे (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता), कैलाश साहू औषधालय सेवक, अमित पंन्द्रे आनंद सिंह ठाकुर (योग प्रशिक्षक ), सहित समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति रही!

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button