मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का विजय मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को आंदोलन की जीत बताया

सिवनी में जिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर छात्र हितों के समर्थन का किया दावा, मृत विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि

सिवनी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को बताया आंदोलन की जीत

Seoni, 25 July 2026
सिवनी यशो:- पेपर लीक प्रकरण को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी ने शनिवार को नगर पालिका चौक से कैंडल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हालिया घटनाक्रम को छात्र आंदोलन और कांग्रेस के संघर्ष की जीत बताते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग दोहराई।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस लगातार संसद से लेकर सड़क तक आंदोलन कर रही थी। वक्ताओं ने दावा किया कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष के दबाव के बाद केंद्र सरकार को कदम उठाने पड़े।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी लंबे समय से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, छात्र-छात्राओं पर दर्ज मामलों की वापसी तथा पेपर लीक से प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय दिलाने की मांग कर रही थी। उन्होंने इन मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर सहित विभिन्न स्थानों पर हुए आंदोलनों का भी उल्लेख किया।

नगर पालिका चौक से निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक प्रकरण से प्रभावित और मृत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गांधी चौक पर दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग भी उठाई गई।

कार्यक्रम में अर्जुन सिंह काकोड़िया, राजकुमार खुराना, हाजी मोहम्मद हनीफ खान, जेपीएस तिवारी, हाजी मोहम्मद असलम खान, मोहन सिंह चंदेल, ब्रजेश सिंह बघेल, अतुलचंद मालू, सुरेंद्र करोसिया, घनश्याम सनोड़िया, श्रीमती गीता सिंह ठाकुर, श्रीमती निताशा बघेल, श्रीमती बरखा बघेल, श्रीमती शबनम, श्रीमती पवनरेखा रिनायत, विष्णु करोसिया, शिव सनोड़िया, यशपाल भलावी, राजिक अकील, रंजीत यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

मिशन शक्ति अभियान: छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन और अधिकारों की दी जानकारी

MP में परीक्षा माफियाओं पर बड़ा प्रहार: 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित, 3 माह से कम में होगा फैसला — CM डॉ. मोहन यादव

सीएमएचओ डॉ. पंकज दुबे ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

सांसद बंटी विवेक साहू ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की शिष्टाचार भेंट

https://hindi.theprint.in/report/mp-4-fast-track-courts-to-be-set-up-cases-related-to-paper-leaks-and-exams-to-be-resolved-within-3-months/1004984/?amp

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button