WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

समाधान नहीं हुआ तो किया जायेगा अमरण अनशन

बारिश में डूब गया था विवेकानंद वार्ड, पीडितों को तैर कर निकाल रहे थे विधायक

वार्ड पार्षद ने जिला कलेक्टर को दिया पत्र – कहा समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किया जायेगा अमरण अनशन
समस्या के लिये इंजी. संतोष तिवारी एवं मे. सीता एसोसिएट जिम्मेदार कार्यवाही की मांग

सिवनी यशो:- वर्षो से वर्षाकाल में सिवनी नगरीय क्षेत्र के अधिकांश वार्डो में बहुत बुरी स्थिती निर्मित होती है स्थानीय निवासी वर्षाकाल में भयंकर परेशानियों में रहते है । वर्षाकाल में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के लिये सिवनी नगर पालिका द्वारा योजनाएँ बनती है और बड़ी धनराशि खर्च भी होती है परंतुं समस्याओं का कोई समाधान तो नहीं होता उल्टे समस्या विकराल हो जाती है । कहीं नालियों का पानी घरों में भरता है तो कहीं पानी निकासी सही तरीके से नहीं होने के कारण सड़के तालाब में बदल जाती है और नालियों का पानी रहवासियों के घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भर जाता है जिससे भारी आर्थिक नुकसानी के साथ यह जल भराव जानलेवा बीमारियों का कारण बन जाता है। सिवनी नगर पालिका परिषद के इंजीनियर और जिम्मेदार अधिकारी बिगड़ी व्यवस्था की जिम्मेदारी भी आमजनता पर ही लाद देते है और दोषी बताकर अपनी जिम्मेदारी पर पर्दा डाल लेते है ।

सिवनी नगर के अनेक हिस्सो सहित विवेकानंद वार्ड में पिछले 10 सितंबर को घरों में जल भराव का जो मंजर था वह बेहद शर्मनाक और नगर पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही को नग्रता पूर्ण चित्रण कर रहा था । सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी सहित अन्य राजनैतिक एवं समाजसेवी व्यक्तियों ने घरों में भरे वर्षा के पानी में तैर कर लोग को निकालने का काम किया है जिसके वीडियो सोशल मीडिया में नगर पालिका प्रशासन की शर्मनाक स्थिती का चित्रण कर रही थी । विवेकानंद वार्ड की विकराल स्थिती के लिये वार्ड के पार्षद राजेश राजू यादव ने नगर पालिका परिषद के इंजीनियर संतोष तिवारी एवं मेसर्स सीता एसोसिएट को जिम्मेदार बताते हुये कठोर कार्यवाही की मांग की है और इस संबंध में पार्षद को विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुये समस्या के निराकरण की मांग की है तथा कहा है कि समस्या का पांच दिन के अंदर यदि निराकरण नहीं होता है तो वह वार्डवासियों के साथ अमरण अनशन पर बैठेंगे ।

वार्ड पार्षद राजेश यादव ने जिला कलेक्टर को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि इस वार्ड का एक हिस्सा निचले (डूब) क्षेत्र में आता है जहां बारिश के चलते कभी-कभार जल भराव की स्थिति होती थी, किन्तु नपा की गलती से इस बार जल भराव ने बाढ़ का रूप ले लिया। जबकि नगर पालिका सिवनी के इंजीनियर संतोष तिवारी से पार्षद द्वारा पूर्व में आग्रह भी किया गया था कि मठ तालाब में पिचिंग निर्माण हेतु मठ मंदिर के बांयी ओर से जिस ओवर फ्लो को चौड़ा कर पानी बहाया जा रहा है, उसे बंद किया जाए क्योंकि यह पानी रिटर्न होकर वार्ड के निचले क्षेत्र मेंं भरेगा किंतु नगर पालिका के इंजीनियर संतोष तिवारी द्वारा ध्यान नहीं दिया गया और इसके चलते वर्तमान में पूरे वार्ड में जल भराव की स्थिति बनी। जिससे कि शासन प्रशासन एवं आम जनमानस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पार्षद राजेश यादव ने कहा है कि मठ तालाब में निर्माण कार्य कर रही मेसर्स सीता एसोसिएट के द्वारा बिना किसी पूर्व अनुमति के तालाब के ओवर फ्लो को चौड़ा किया गया है जिसके कारण ये जल भराव हुआ । उत्पन्न परिस्थिती के लिये सीता एसोसिएट पर कार्यवाही निर्धारित करने की मांग पार्षद द्वारा की गयी है ।

पार्षद ने कहा है कि उनके द्वारा पूर्व में भी मांग की गई थी कि वर्तमान में जो नाला निर्माण हुआ है, उसे आगे तक बढ़ाया जाए किंतु रेलवे प्रशासन के द्वारा इस नाला निर्माण को लेकर अनुमति नहीं दी जा रही थी और रेलवे की दीवार के कारण भी पानी की निकासी तेजी से नहीं होने के कारण वार्ड में जल भराव की स्थिति बनी हुई है. अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो यह परिस्थिति आगे भी बनी रहेगी। पार्षद ने जिला कलेक्टर से आग्रह किया है कि नगर पालिका प्रशासन एवं रेलवे प्रशासन को संयुक्त रूप से बैठक कर इस समस्या का तुरंत निराकरण करना चाहिये जिससे इस प्रकार की भविष्य में परिस्थिती उत्पन्न न हो।

   जिला कलेक्टर को दिये पत्र के साथ पार्षद राजेश यादव ने साथ तालाब की वर्तमान स्थित के फोटोग्राफ्ट्स भी संलग्न किये है, इन फोटोग्राफ्स से स्पष्ट होता है कि इतनी अत्याधिक मात्रा में वर्षा होने के उपरांत भी तालाब का स्तर कम है । पार्षद श्री यादव का कहना है कि इजीनियर संतोष तिवारी के द्वारा तालाब के ओवर फ्लो को ठीक तरीके से बंद नहीं कराया गया है। पार्षद ने पत्र में लिखा है कि इस संबंध में नगर पालिका परिषद द्वारा मे. सीता एसोसिएट को नोटिस पत्र जारी किया गया है, जिसके अवलोकन से स्पष्ट होता है कि मे. सीता एसोसिएट व इंजीनियर संतोष तिवारी के द्वारा अपने कार्य में लापरवाही बरतते हुए कार्य ठीक तरीके से नहीं कराया गया है।

पार्षद ने जिला से आग्रह किया है कि उक्त तालाब के ओवर फ्लो को ठीक तरीके से बंद करवाकर इंजीनियर संतोष तिवारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, ताकि भविष्य में ऐसी गलती की पुनरावृत्ति ना हो ।
पत्र में पार्षद श्री यादव ने कहा है कि उक्त समस्या का समाधान 05 दिनो के भीतर नहीं किया जाता है तो वह वार्डवासियों के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

4 x 6 in

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!