WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

हिन्दी दिवस पर वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान होगा

हिन्दी दिवस 14 सितम्बर..छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम

छिदंवाड़ा यशो:- प्रेस एसोसिएशनके तत्वाधान में हिन्दी दवस पर आयोजित सेमीनार में देश के वरिष्ठ पत्रकार मीडिया गुरू व साहित्यकार प्रो. डॉ. संजय द्विवेदी आचार्य माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता वि.वि.महानिदेशक आई.आई.एम.सी नई दिल्ली, पूर्व कुलपति माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय प्रत्रकारिता वि.वि. भोपाल द्वारा डिजिटल समय में हिन्दी पत्रकारिता का भविष्य पर व्याख्यान देंगे।
इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान भी किया जावेगा, जिसमें कैलाश पाटनी, वनराज जाडेजा, कैशव साहू, नवनीत व्यास, गोविन्द चौरसिया, अशोक चौकसे, आर.एस.वर्मा, शरद पाठक, ओमप्रकाश सोनवंशी, सुधीर दुबे, एवं मन्तोष सिंह का सम्मान किया जावेगा। कार्यक्रम कल परासिया रोड स्थित आई.पी.एस कालेज में होगा।

कैलाश पाटनी

वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पाटनी वर्ष 1975 से 1998 तक कुल 23 वर्ष नई दुनिया के व्यूरो चीफ रहे, जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहे, गांधी गंज व्यापारी मण्डल के सदस्य एवं अध्यक्ष कृषि उपज मंडी मंडल दिगम्बर जैन खण्डेलवाल पंचायत के जिलाध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रहे।
श्री कैलाश पाटनी मूलत: व्यापारी रहे है एवं अनेक समाज सेवी संस्थाओं से जुड़े है।

नवनीत व्यास

नवनीत व्यास एडव्होकेट है एवं पत्रकारिता क्षेत्र में उन्होने नई दुनिया एवं अन्य अखबारों का प्रतिनिधित्व किया है, वे सतपुड़ा ला कालेज की गव्र्हनींग बाडी के अध्यक्ष रहे है। वे अनेक समाज सेवी संस्थाओं से जुड़े है।

केशव साहू

पत्रकारिता की शुरूआत इन्होने 1987 प्रारम्भ की एवं 2019 तक अनेक पेपरों का प्रतिनिधित्व किया। वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, प्रभात किरण के प्रतिनिधी रहे। समाज सेवा में इनका प्रमुख स्थान है, म.प्र. तैलिक महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष जिला व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस के महामंत्री रहे है। अनेक समाज सेवी संस्थाओं से जुुड़े है, गल्ले के होलसेल व्यापारी रहे है।

वनराज जाडेजा

वनराज जाडेेजा इन्हे लेखन एवं पत्रकारिता पर्यावरण संगीत विषयों में विशेष रूचि रही है वर्ष 84-85 में पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े दैनिक सतपुड़ा वाणी, देशबन्धु, साप्ताहिक बिल्ट्ज, स्वयं का प्रकाशित साप्तहिक अखबार छिंदवाड़ा के अंचल एवं मासिक पर्यावरण पर आधारित जागृति पुस्तिका, माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय द्वारा पत्रकारिता प्रशिक्षण कार्यशाला एवं अनेक जगह पत्रकारों के हित में कार्य किया है। इन्हें राष्ट्रीय ब्लेक एण्ड वहाईट पुरूस्कार साथ ही मध्यप्रदेश शासन द्वारा शहीद अमृता विश्नोई राज्य स्तरीय पुरूस्कार दो बार शासन द्वारा प्रदान किया गया, वे गुजराती समाज के सक्रिय सदस्य पदाधिकारी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!