WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेशसिवनी

श्रेया बघेल राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी शामिल

श्रेया बघेल का अभिनंदन समारोह
राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु हासिल की पात्रता, नई दिल्ली में 25 सितंबर से आयोजित होगी राष्ट्रीय प्रतियोगित

श्रेया बघेल राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी शामिल - Seoni News

सिवनी यशो : – सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरवगंज सिवनी की बहन श्रेया बघेल ने सिंगरौली में आयोजित क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजय श्री हासिल कर नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शामिल होने की पात्रता हासिल की है ।

श्रेया बघेल राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी शामिल - Seoni News

बहन श्रेया बघेल की सफलता पर  अशोक जी बघेल विभाग कार्यवाह एवं विवेकानंद बाल कल्याण समिति के सचिव  नितिन चौधरी वा समस्त समिति परिवार तथा प्राचार्य  ओम प्रकाश यादव एवं समस्त आचार्य परिवार ने बहन श्रेया बघेल का सम्मान कर उसे उपहार प्रदान किया। बहन श्रेया बघेल के विद्यालय आगमन पर घोष दल द्वारा विद्यालय के मुख्य द्वार पर बहन का स्वागत किया गया नन्हे मुन्ने भैया बहनों द्वारा पुष्प वर्षा कर बहन का अभिनंदन किया ।

श्रेया बघेल राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी शामिल - Seoni News

इस अवसर पर बोलते हुए विभाग कार्यवाह श्री बघेल जी एवं व्यवस्थापक  नितिन चौधरी ने बहन श्रेया बघेल को दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रदान की एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की । बहन श्रेया को लेकर जाने वाली संरक्षक आचार्या दीदी विभा परमार को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

  शुभकामना समारोह के उपरांत रिद्धि सिद्धि के दाता महा गणपति की सुंदर आरती भैया बहनों द्वारा की गई प्रसाद वितरण के साथ आयोजन की समाप्ति हुई

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!