मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सदस्यता अभियान राष्ट्र को मजबूत करने का अवसर है – संतोष अग्रवाल 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने लखनवाड़ा मंडल में सदस्यता अभियान के तहत शक्ति केन्द्रों किया जनसंपर्क 

सिवनी यशो:- भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जो अपने संगठन को एक परिवार की तरह देखता है। सदस्यता अभियान के माध्यम से परिवार में नए सदस्यों के शामिल होना आनंद का अवसर है।नवीन सदस्य हमारे संस्कारों और विचारों से तो जुड़ते ही हैं अपितु भाजपा का हर सदस्य देश की संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़ जाता है। यह सदस्यता अभियान परिवार और राष्ट्र को मजबूत करने का सुनहरा अवसर है। हमें पूरी तन्मयता से इस अभियान को सफल बनाने में जुटना है।
सदस्यता अभियान राष्ट्र को मजबूत करने का अवसर है - संतोष अग्रवाल  - Seoni News
उक्त आशय की बात भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल द्वारा आज लखनवाड़ा मंडल के शक्ति केंद्र तिधरा में बम्होडी एवं लखनवाडा बूथ केंद्र मे चल रहे सदस्यता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच कही गई। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रहलाद पटेल कोनियापार, सरपंच राधा अटल सिंह बघेल, नितेंद्र गुड्डू बघेल, विनय बघेल, सांसद प्रतिनिधि कपिल पांडे, आई टी सेल के आशीष सोनी, विजेंद्र बघेल, शक्ति केंद्र प्रभारी रूपराम सनोडिया, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन  में कहा कि,सदस्यता अभियान में हमारा जनसंपर्क सर्व क्षेत्रीय और सर्ववर्गीय होना चाहिए हमारे क्षेत्र का कोई गांव, टोला, मंजीरा खेत, खलियान,गली, धर माकान,दुकान जनसंपर्क से ना छूटे और ना ही कोइ व्यक्ति, कोई समाज, कोई धर्म या समुदाय  एसा हो जहां हमारे कार्यकर्ता सम्पर्क करने ना पहुंचे। 
श्री अग्रवाल ने कहा कि, शक्ति केंद्र और बूथ केंद्रों की सदस्यता अभियान से जुड़ी हुई टोलियां के हमारे कार्यकर्ता प्रबुद्धजनों और वरिष्ठजनों के साथ ही युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूर वर्ग, सामाजिक , सासंकृतिक धार्मिक सगंठनों  व्यवसाय क्षेत्रों से जुड़े लोगों को भाजपा की सदस्यता के लिए प्रेरित करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button