क्राइमखेलछिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

जुँआ खुले आम चल रहा है, पुलिस का खुला संरक्षण – कमलनाथ

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को ट्वीट किया 

छिंदवाड़ा यशो:- जिले कई हिस्सों में जुआं खुले आम चल रहा है, लोग सिन्डीकेट बनाकर जुआं खिलवा रहे है। जिसमें पुलिस की भागीदारी भी शामिल है, जुआंरी जुआं खिलवाते हैं जिसमें नाल कटाई में पुलिस का हिस्सा भी रहता है। 
एक दैनिक अखबार ने स्ट्रींग आपरेशन किया और जुआं खेलते उसका वीडियो भी जारी किया। जुआं और सट्टा ऐसी चीज है जिसके बारे में पुलिस को पता रहता है कि बगैर पुलिस से मिले जुआं और सट्टा हो ही नहीं सकता, समाचार छपने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक कमलनाथ ने अपने एक्स पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। 
कमलनाथ ने लिखा है कि मैं आपका ध्यान छिंदवाड़ा की इस विडंबना की ओर आकर्षित करना चाहता हूं कि  जिले में खुलेआम जुआं और सट्टा खेला जा रहा है और यह भी आरोप लग रहा है कि जुआं खिलाने वालों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, उन्होने आगे लिखा है कि मैने अपना पूरा जीवन छिंदवाड़ा के विकास और नौजवानों का भविष्य सुरक्षित करने में समर्पित कर दिया, जुयें एवं सट्टे में नियन्त्रण किया जावे एवं युवाओं का जीवन बर्बाद न किया जावे  और छिंदवाड़ा को जुएं के कलंक से मुक्त रखा जावे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button