WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मविचारसिवनी

good morning thoughts : लांछन लगाएंगे तो कीमत भी चुकानी होगी

चरित्र बचाना बड़ी ताकत का काम है। चूंकि चरित्र से गिरने के खेल अकेले में किये जाते हैं, दूसरों से नजर बचाकर होते हैं, इसलिए शरीफ से शरीफ आदमी के चरित्र के भीतर की परत, दृश्य, हालात और जो घटनाएं घटी होगी, पता लगाना मुश्किल है। फिर आदमी चरित्र को प्रतिष्ठा से जोड़ देता हैं तो उसे पकड़ना और मुश्किल हो जाता है।

good morning thoughts : लांछन लगाएंगे तो कीमत भी चुकानी होगी - Seoni News

इस समय दुनियां में बहुत से काम आसान बना दिये गए है। एक काम तो सबसे ज्यादा आसान है-किसी को बदनाम करना।
बस, एक छींटा उछालिये, सामने वाले के चरित्र पर, आपका तो कुछ नहीं बिगड़ेगा, उसकी जिंदगी बीत जाएगी धोते-धोते।
दूसरे के चरित्र पर लांछन लगाना इसलिए आसान है, क्योंकि आपका अपना चरित्र क्या है, यह लोग जान नहीं पाते। अगर आप भले इंसान हैं और अपनी भलाई के साथ सरलता से खुद को शांत रखना चाहते हैं तो कभी किसी के चरित्र पर टीका-टिप्पणी ना करें।

कई लोगों को स्वाद लग जाता हैं पीठ पीछे किसी के चरित्र के बारे में बात करने का। दोहरे संवाद के साथ, अश्लील टिप्पणियों के साथ कुछ ऐस दृश्यों को बयान किया जाता है कि बोलने और सुनने वाले दोनों को स्वाद आने लगता हैं।
ध्यान रखिये, आप अपना चरित्र तो छुपा चुके हो लेकिन उसी छुपे हुए चरित्र से दूसरों पर टिप्पणी कर रहे हैं। कोई देखें या ना देखे, वह शक्ति तो देख ही रही है और किसी दिन वह आपसे इसकी कीमत जरूर वसूलेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!