धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

10 साल से जारी परंपरा: 28 सदस्यीय दल मां शारदा के दर्शन को मैहर पैदल रवाना

बंदेली गांव से देवी भक्तों ने शुरू की पदयात्रा, पूजा-अर्चना के बाद तिलक-रोली, चुनरी और नारियल से हुआ स्वागत

10 साल से जारी परंपरा, 28 सदस्यीय दल मैहर के लिए पैदल रवाना

Seoni, 01 October 2026
सिवनी / केवलारी यशो:-
 बंदेली गांव के देवी भक्तों द्वारा मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर तक पैदल यात्रा करने की परंपरा पिछले 10 वर्षों से लगातार जारी है। इसी परंपरा के तहत सोमवार, 28 सितंबर 2026 को 28 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल गांव की देवी की पूजा-अर्चना के बाद मैहर के लिए पैदल रवाना हुआ।

पदयात्रा शुरू होने के अवसर पर चरगांव के पटेल राजेंद्र सिंह पटेल एवं छींदा के जनपद सदस्य मुकेश सिंह राजपूत ने सभी पदयात्रियों का तिलक-रोली लगाकर स्वागत किया। श्रद्धालुओं को चुनरी, पुष्प एवं नारियल भेंट किए गए। इसके बाद आरती उतारकर सभी यात्रियों की निर्विघ्न एवं मंगलमय यात्रा की कामना की गई और उन्हें मैहर के लिए रवाना किया गया।

मां शारदा के दर्शन को लेकर उत्साह

पदयात्रा में राकेश सिंह राजपूत, प्रीतम राजपूत, अखिलेश राजपूत, सोनू राजपूत, अमान सिंह राजपूत, नवनीत सिंह राजपूत, रामेश्वर राजपूत, हर्षित राजपूत, शोभित राजपूत, विशाल राजपूत, अशोक पंचेश्वर, सरमन पंचेश्वर, धांधू पंडा, दीपक पंचेश्वर, करन पंचेश्वर, दीनू पंचेश्वर, नोखेलाल नाग, राजकुमार नाग, अंकित नाग, फागुलाल वंदेवार, राज वंदेवार, मनदीप रजक, कृष्णकांत विश्वकर्मा, सुमित पाठक (डोकररंजी) एवं नीतेश राय (थावरी) सहित श्रद्धालु शामिल हुए।

इसके अलावा मलाहनवाड़ा से उमेश राजपूत एवं मनोज झारिया तथा पिंडरई से जतिन राजपूत भी पदयात्रा में शामिल हुए।

पदयात्रियों में मां शारदा के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। श्रद्धालु पैदल यात्रा कर मैहर पहुंचकर मां शारदा के दर्शन एवं पूजन करेंगे। गांव की इस धार्मिक पदयात्रा को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल रहा।

यह भी पढ़े :-

रेत खदान में फिर बवाल! कर्मचारी को घेरकर मारपीट, पिछले गोलीकांड की याद से बढ़ी चिंता

नगर परिषद के टैक्स वसूली के खिलाफ उबाल, बगलई में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन

गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत होंगे विभिन्न कार्यक्रम

50 हजार से 5 लाख तक पहुंची मासिक आमदनी, बैंक ऋण ने बदली नन्दराम की पशुपालन की राह

https://youtu.be/JxXsbm2QX5s?si=lCt7lFNvI1avUrm2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!