मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
विधायक दिनेश राय मुनमुन के रिफरल कोड से 15 हजार से अधिक नागरिकों ने सदस्यता ली
सिवनी यशो:- 28 सितंबर तक सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के रिफरल कोड से हजारों नागरिकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त की ।
विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ेके राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन पर्व के तहत चलाये जा रहे भाजपा सदस्यता अभियान 2024 प्रदेश भाजपा के मार्गदर्शन में सिवनी विधानसभा में विधायक दिनेश राय मुनमुन के नतृत्व में व्यापक उत्साह के साथ प्रारंभ किया गया । इस अभियान के तहत विधायक श्री राय ने अपना रेफल कोड भाजपा के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मो में वायरल करते हुये विधानसभा क्षेत्र की जनता से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की थी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकत्र्ताओं एवं आमजनता के साथ इस विषय को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया ।
विधानसभा क्षेत्र में पूरे उत्साह के साथ सदस्यता अभियान चला और बड़ी संख्या में आम मतदाताओं ने सदस्यता ग्रहण की इस अभियान में विधायक श्री राय के रेफल कोड 9425175907 के माध्यम से 15 हजार से अधिक व्यक्तियों ने सदस्यता ग्रहण की है तथा सदस्यता अभियान का यह क्रम निरंतर जारी है। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने समस्त सदस्यता ग्रहण करने वाले सम्मानीय मतदाताओं को शुभकामनाएँ दी रहै इसके साथ ही सभी समर्पित देवतुल्य ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन व धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।





