धर्मविचारसिवनी

good morning thoughts : तनाव (Stress)

अंग्रेजी वर्णमाला के “R” अक्षर से शुरू होने वाले कुछ ऐसे शब्द हैं जो तुरन्त तनाव का आभास देते हैं और तनाव से बचने के लिए इन पर अंकुश लगाना बहुत आवश्यक होता हैं जैसे:-
1- Race:- इससे या उससे आगे निकल जाऊ, अधिक पा लूं।
2- Reece:- अपनी आवश्यकताओं को भुलाकर किसी के पीछे लगना।
3- Rush:- मन में जल्दबाजी एवं भागदौड़ मची रहना।
4- Renker:- मन में किसी के प्रति वैर भाव पालना।
5- Revenge:- हर समय बदला लेने की ताक मे रहना।
6- Rage:- क्रोधोन्माद से ग्रस्त रहना।
7- Repent:- बाद में पछतावा होना।
good morning thoughts : तनाव (Stress) - Seoni News
 अब एक महत्वपूर्ण बात यह हैं कि आज स्वच्छन्दता ने स्वतंत्रता का स्थान ले लिया हैं। आज के मनुष्य ने आधुनिकता के नाम पर सभ्यता, संस्कृति और अनुशासन का ह्रास कर डाला हैं तथा अपना स्टेटस बनाने और बनाये रखने के चक्कर मे सब दीन-ईमान गिरवी रख दिये है।
कर्ज लेना, जेल जाना, दीवाला निकालना यह सब बड़प्पन की निशानियां बन गई हैं। पहले के लोग अपने आप को गंवा कर भी ईज्जत बचाते थे, प्राण देकर भी अपना वचन निभाते थे। अब हाल यह हैं कि यदि अच्छे दाम मिल जाये तो ईज्जत चली जाने का मलाल नहीं होता और वचन का क्या मूल्य, अब तो लिखित वादे और समझौते को भी रद्दी में फेंक दिया जाता है।
स्वछन्दता के बढ़ते प्रभाव का परिणाम यह हैं कि आज माता-पिता बच्चे को ना टोक सकते हैं, ना ही समझा सकते हैं।अध्यापक विद्यार्थी से डरते हैं, पति-पत्नी के बीच प्यार की जगह टकराव ने ले ली हैं, व्यापार में मालिक की गर्दन नौकर उतार रहा हैं। यानी किसी टीम का कप्तान होना या किसी संगठन का नेतृत्व करना गुजरे जमाने की बात हो गई हैं। आज तो जैसा जिसका दिल करता हैं वह वही करता हैं और अगर किसी ने रोका टोका तो उसका कत्ल या फिर रिश्ते का कत्ल और या फिर अपना कत्ल यानी आत्महत्या।
यदि तनाव रहित रहना हैं तो उपरोक्त्त विचारों को ध्यान में रखकर आत्म विश्लेषण करें और अपने हालात के अनुसार अपना उचित मार्गदर्शन करें। अपनी सोच, सभ्यता एवं संस्कृति पर भरोसा रखें तथा हीन भावना का त्याग करे।
“जैसे ईंधन से अग्नि बढ़ती है, वैसे ही सोचने से चिंता बढ़ती हैं।
ना सोचने से चिंता वैसे ही नष्ट हो जाती हैं जैसे ईंधन के बिना अग्नि नष्ट हो जाती हैं।”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button