WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

शक्ति उपासना के महापर्व पर विशेष संकल्प के साथ हनुमान जी का भक्तिभाव से स्मरण 

ज्वाला देवी सिद्ध पीठ में 57 वें सप्ताह सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का भक्तिभाव से पाठ संपन्न 

  सिवनी यशो:-  सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में शक्ति उपासना का महापर्व नौ रात्रि में विशेष संकल्प लेते हुये लगातार 57 वें सप्ताह में युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जा गया है । माता ज्वाला देवी मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ बड़ी श्रद्धा और आस्था के किया जा रहा है । युवा एवं मातृशक्ति इस अभियान के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश देने का अभियान चला रहे है । 
शक्ति उपासना के महापर्व पर विशेष संकल्प के साथ हनुमान जी का भक्तिभाव से स्मरण  - Seoni News
मातृ शक्ति एवं युवाओं ने शक्ति उपासना के पर्व में यह संकल्प व्यक्त किया है कि हमारे संपर्कित परिवार सुंदरकांड एवं हनुमान जी की आराधना का संदेश दिया जायेगा और उन्हें इसके सकारात्मक परिणामों  से अवगत कराया जायेगा । 
इस अभियान में जुटे भक्तों का कहना है कि श्रीराम के अन्नय भक्त महावीर हनुमान की भक्ति से अनेक प्रकार की शक्तियाँ अपने ही प्राप्त हो जाती है, मन शुद्ध और पवित्र रहता है । नशा एवं दुव्र्यसनों से दूर रहने की शक्ति प्राप्त होती है मन क्रम वचन की शुद्धता बनाये रखने के लिये हनुमान जी का आराधक कुमार्ग की ओर जाने से बचा रहता है उसका प्रभाव परिवार और पड़ोस में भी स्पष्ट रूप से होता है । 
   युवाओं को भक्तिभाव एवं आध्यात्मिक चिंतन से जोडऩे का यह जागरण अभियान युवाओं एवं मातृशक्ति के बीच लोकप्रिय हो रहा है । कार्यक्रम की भव्यता और निरंतरता ने इसके प्रति आकर्षण पैदा कर दिया है जिले के साथ ही अन्य जिलों एवं अन्य प्रदेशों से भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में पहुँच रहे है । 
युवा एवं मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ पिछले 57 सप्ताह से हर शनिवार को शाम 6:00 बजे एकत्रित होकर भक्तिपूर्ण माहौल तैयार कर माता ज्वालादेवी के समक्ष संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ  करते है एवं इसके पश्चात महाआरती का आयोजन कर महाप्रसाद का वितरण किया जाता है । 
    मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि माता रानी के दरबार में इस शनिवार को पुलिस विभाग में पदस्थ विजय बगारे जी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर यजमान रहे, जिन्होंने मातरानी के दरबार में भोग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया । 
।    सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!