छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति
नगर निगम अध्यक्ष के विरूद्ध 08 अक्टूबर को अविश्वास प्रस्ताव
कांग्रेस के सोनू मांगो है अध्यक्ष आज बनेगा भाजपा का अध्यक्ष
छिंदवाड़ा यशो:- कांग्रेस अध्यक्षीय नगर पालिका निगम में छिंदवाड़ा में कांग्रेस अल्पमत में आ गयी है । अभी तक यहाँ कांग्रेस के अध्यक्ष सोनू मांगो है परंतु लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस से बड़ी संख्या में पार्षदों अपना पाला बदल लिया है और वे भाजपा में शामिल हो गये है और कांग्रेस अल्पमत में आ गई और कांग्रेस को लोकसभा में हार का मुंह देखना पड़ा। 08 अक्टूबर मंंगलवार को नगर निगम के अध्यक्ष सोनू मांगो के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है । जिसमें पूरी उम्मीद जतायी जा रही है कि यह अविश्वास प्रस्ताव पास हो जायेगा और भाजपा अपना अध्यक्ष बनाने में सफल हो जायेगी ।
छिंदवाड़ा नगर निगम में वर्तमान में दलीय स्थिती अनुसार कांग्रेस के पास 14 पार्षद है, जबकि भाजपा के पास 34 पार्षद है, जिसमें एक पार्षद बीमार है।
जिला भाजपा के अध्यक्ष शेषराव यादव ने दावा किया है कि भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है, भाजपा के सभी पार्षद एक है, अविश्वास प्रस्ताव आज आना है, जिसके लिए प्रदेश के महामंत्री सबनानी छिंदवाड़ा में है, उन्होने भाजपा के 33 पार्षदों की बैठक ली है।
वहीं भाजपा पार्षदों में गुटबाजी सर्व विदित है उसमें सांसद बंटी साहू, चौधरी चन्द्रभानसिंह एवं दीपक सक्सेना का गुट है। भाजपा की ओर से अध्यक्ष बनने के लिये सबसे ज्यादा प्रबल दावेदार विजय पाण्डे है वे लगातार 1995 से पार्षद है एवं सांसद के खास माने जाते है। हालांकि आज आने वाले अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है किस गुट से अध्यक्ष बनेगा केवल संशय इस पर बना हुआ है ।



