Uncategorized

राजराजेश्वरी का लक्षार्चन 09 अक्टू. को

सिवनी यशो:- :सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं को सूचित किया जाता है कि ब्रम्हलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती महाराज द्वारा स्थापित जगत जननी राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी एवं भगवान परशुराम मंदिर नंदिकेश्वर धाम परशुराम नगर डूंडासिवनी में नवरात्र के शुभ अवसर पर बुधवार 9 ता. को शाम 5 बजे से मां भगवती का लक्षार्चन किया जाना निश्चित किया गया है। जिला ब्राह्मण समाज ने सभी से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुंण्य लाभ अर्जित करे।
जिला ब्राह्मण समाज ने सभी से आग्रह किया है कि जिसको जिस पवित्र सामग्री से अर्चन करना है अपने साथ लेकर समय पर उपस्थित हो ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button